6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाई को रास नहीं आया मां का बेटे को खाना देना, उतार दिया मौत के घाट

एक मां का एक बेटे को खाना देना भी भाई को रास नहीं आया, मां ने बेटे को खाना दे दिया तो भाई ने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया.

2 min read
Google source verification
भाई को रास नहीं आया मां का बेटे को खाना देना, उतार दिया मौत के घाट

भाई को रास नहीं आया मां का बेटे को खाना देना, उतार दिया मौत के घाट

कटनी. एक मां का एक बेटे को खाना देना भी भाई को रास नहीं आया, मां ने बेटे को खाना दे दिया तो भाई ने भाई को ही मौत के घाट उतार दिया, जिसने भी ये मामला सुना वह हैरान रह गया, पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर शव का पीएम करवाकर मामले में जांच शुरू कर दी है, इस मामले में सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिदिया टोला में शनिवार की रात भाई ने रंजिश के चलते भाई पर फडुआ का बेट व हथोड़ा मारकर के हत्या कर दी है। इस घटना से गांव में सनसनी का माहौल है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार शीतला पिता भरिया गोटिया 45 वर्ष के साथ में भाई भोला गोटिया उसकी पत्नी रोशनी गोटिया, सा ला करण व एक अन्य साथी ने मिलकर के मारपीट की है। भोला के द्वारा फडुआ के बेट से गंभीर रूप से प्रहार कर दिया गया है, जिसमें शीतला की मौके पर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को जांच में लिया है।

यह बनी हत्या की वजह
मृतक शीतला प्रसाद की पत्नी रोशनी बाई ने बताया कि शीतला की मां कई बार उसे खाना दे देती थी, जिससे भोला रंजिश रखता था और मना करता था। इसी बात को लेकर के वह उस पर प्रहार कर हत्या कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ेः लाड़ली बहना के लिए आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, केवल 4 बातों का रखें ध्यान