18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

किशोरी की गोद में सो रहा था युवक, पूछने पर बताया बहन, जांच में सामने आया चौकाने वाला तथ्य, देखें वीडियो

मुख्य रेलवे स्टेशन में सोमवार की शाम झारखंड की दो किशोरियों को बहलाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात तो यह रही कि इस मामले में जीआरपी की बेपरवाह का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार आउटरिच के दौरान चाइल्ड लाइन टीम सोमवार की शाम साढ़े चार बजे कटनी जंक्शन पहुंची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 2 में एक युवक व दो किशोरी बैठी हुई मिलीं।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Oct 01, 2019

कटनी. मुख्य रेलवे स्टेशन में सोमवार की शाम झारखंड की दो किशोरियों को बहलाकर ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। (Child line) हैरानी की बात तो यह रही कि इस मामले में जीआरपी की बेपरवाह का मामला सामने आया है। (Child line rescues) जानकारी अनुसार आउटरिच के दौरान चाइल्ड लाइन टीम सोमवार की शाम साढ़े चार बजे कटनी जंक्शन पहुंची। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं. 2 में एक युवक व दो किशोरी बैठी हुई मिलीं। एक किशोरी 16 वर्ष की और एक 17 वर्ष की है। युवक राहुल साहू (20) निवासी सिंगरौली किशोरी की गोद में सिर रखकर लेटा हुआ था। टीम ने युवक से पूछा कि यह बच्ची कौन है तो दोनों ने बताया कि यह हमदोनों बहन है। युवक राहुल मेरी छोटी बहन से प्यार करता है और दोनों को अपने घर सिंगरौली लेकर जा रहा है। वहां पर दोनों को मोबाइल पैकिंग का काम देगा। युवक घर पर खाना, रहने की व्यवस्था व 10 हजार रुपये एक माह का देगा। कार्रवाई के दौरान चाइल्ड लाइन से निधि चौरसिया, ज्योति निषाद, कल्पना द्विवेदी आदि मौजूद रहीं। टीम ने जब पूछताछ शुरू की तो युवक ने पहले किशोरी को अपनी बहन बताया। जब युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें संदिग्ध चीजें मिलीं। इस पर जब टीम ने पूछा यह क्या है तो युवक घबरा गया और फिर उसने बताया कि सिंगरौली में काम करने के दौरान किशोरी से दोस्ती हुई है। उसको वह काम देने के लिए अपने गांव ले जा रहा था। टीम ने तत्काल जीआरपी को सूचना दी। किशोरियों को आरपीएफ पोस्ट काउंसलिंग के लिए लेकर पहुंची और युवक को जीआरपी के हवाले किया। वहीं जीआरपी का कहना है कि युवक हमारे पास नहीं है।

 

‘सफलता’ से बढ़ा शक्तियों में साहस, दूर हो रही गंदगी के साथ ‘निर्धनता’

 

भटकर कर पहुंचे कटनी
किशोरियों ने चाइल्ड लाइन को बताया कि 22 सितंबर को सुबह लगभग 8 बजे निंद्रा स्टेशन से राहुल के कहने पर सिंगरौली बस स्टैंड रात 8 बजे पहुंचे। बालिका सिंगरौली से अपने गांव आ रहीं थीं। रास्ता भटक गईं और लखनऊ पहुंच गईं। वहां से राहुल के साथ कटनी आ गईं। स्टेशन में जब बैठे थे तो बचाव किया गया।

 

पत्रिका के अभियान को नगर निगम ने दी गति, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बनाई बड़ी योजना, देखें वीडियो

 

इनका कहना है
चाइल्ड लाइन द्वारा दो किशोरियों को प्लेटफॉर्म में पाया था। उनकी जानकारी दी गई। बच्चियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन उन्हें आकर ले जाएंगे। बच्चियों के साथ में कोई युवक भी था इसकी कोई जानकारी हमें नहीं है। चाइल्ड लाइन ने भी युवक को हमें नहीं दिया।
डीपी चड़ार, टीआइ जीआरपी।

दो किशोरियों को कटनी स्टेशन से बचाया गया। आरोपी राहुल उन्हें बहलाफुसलाकर ले जा रहा था। आरोपी को जीआरपी के सुपुर्द किया है। किशोरियों की काउंसलिंग कर सुरक्षित कराने प्रयास किए जा रहे हैं। जीआरपी ने आरोपी को कहा भेज दिया, इसकी जानकारी नहीं है।
चंदन सिंह, समन्वयक चाइल्ड लाइन।