28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झूम कर नाची कॉलेज गल्र्स, जमकर उड़ा गुलाल

रंगपंचमी पर गल्र्स कॉलेज में छात्राओं ने खेली होली, रंग-गुलाल के बीच गीतों में मचाया धमाल

less than 1 minute read
Google source verification
College Girls, Dance, Rangpanchami, Rang, Gulal, Holi Geet

College Girls, Dance, Rangpanchami, Rang, Gulal, Holi Geet

कटनी। रंगपंचमी पर गल्र्स कॉलेज परिसर में छात्राओं ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और रिकार्डिंग गीतों में डांस किया। दोपहर को दो घंटे तक परिसर होली के रंग में रंगा रहा। इससे पहले प्राध्यापकों ने मां सरस्वती का पूजन किया और उसके बाद प्राचार्य डॉ. सुनीता मसराम ने रंगों के पर्व का महत्व बताया। साथ ही भविष्य में बेहतर तरीके से कैरियर संवारने को लेकर मार्गदर्शन किया। जिसके बाद छात्राओं ने प्राध्यापकों, शिक्षकों को गुलाल लगाकर रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने अपने साथियों को रंग गुलाल लगाया और होली के गीतों में सीनियर व जूनियर ने जमकर नृत्य किया।

प्राचार्य का सम्मान कर दी विदाई
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. मसराम के इंदौर स्थानांतरण होने पर छात्राओं ने उन्हें विदाई भी दी। छात्राओं ने डॉ. मसराम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। साथ ही उपहार भेंट कर विदाई दी। साथ ही उनके कार्यकाल की उपलब्धियां भी छात्राओं व प्राध्यापकों ने सभी के सामने रखीं।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान डॉ. साधना जैन, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. संजयकांत भारद्वाज, प्रियंका सोनी, मैत्रीय, सृष्टि, श्रद्धा गुप्ता, डॉ. प्रतिमा, पूनम, आरती, नम्रता, श्वेता, विनीत सोनी, भीम कुमार, निशांत, सोनल वाधवा, अंजली राय, सृष्टि गुप्ता, वैशाली दीपांकर, प्रयुषी सिंह, साध्वी निगम, शांभवी तिवारी, मीना ठाकुर, साक्षी श्रीवास्तव, रूचि कुशवाहा, कल्पना बर्मन, अंकिता श्रीवास्तव, सोनल पांडेय सहित अन्य जन मौजूद थे।

शहर में नहीं दिखा उत्साह
एक ओर कॉलेजों व कार्यालयों में लोगों ने रंगपंचमी पर्व पर एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया तो शहर में पर्व का असर दिखाई नहीं दिया। रंगपंचमी पर शहर की सडक़ों में युवाओं की टोलियां नजर नहीं आई। उसके बाद भी पुलिस बल मुख्य चौराहों में तैनात रहा।