
College Girls, Function, Clothing, Theme, Friends Group
कटनी। कॉलेज का फंक्शन हो या दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जाना हो, अलग नजर आने के लिए सिटी गल्र्स कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। इन दिनों सिटी में गल्र्स ग्रुप अलग नजर आने के लिए कार्यक्रम के दौरान एक रंग के कपड़ों में नजर आती हैं। एक समान डे्रसेस का क्रेज इन दिनों गल्र्स के बीच जमकर चल रहा है। कॉलेज या सिटी में किसी आयोजन के दौरान शामिल होने से पहले ही गल्र्स के फ्रेंड्स ग्रुप में ड्रेसेस को लेकर चर्चा होती है। उसके बाद तय थीम के आधार पर कार्यक्रम में पूरा ग्रुप शामिल होता है। एक समान ड्रेसेस होने के कारण पूरा ग्रुप कार्यक्रम के दौरान अलग नजर आता है।
चौपाटी भी पहुंचे तो एक कलर के ड्रेस में
कॉलेज गर्ल अंजलि तिवारी का कहना है कि किसी फ्रेंड का बर्थडे सेलीबे्रशन हो तो उसमें भी हमारा ग्र्रुप पहले से डे्रसेस की थीम तय करता है। इसके अलावा चौपाटी घूमने जाने का प्लान हो तो भी हम पहले से ही एक सी ड्रेस की थीम तय करते हैं। उसमें इस बात का ध्यान रखा जाता है कि किसी फ्रेंड्स को डे्रस कैरी करने में परेशानी न हो। सिटी गल्र्स सीमा, राजेश्वरी का कहना है कि एक समान डे्रस से सभी फ्रेंड्स अलग लुक में नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं ऐसे ग्रुप
कॉलेज स्टूडेंट्स का कहना है कि आजकल कोई भी फंक्शन हो या फ्रेंड्स के साथ घूमना फिरना जब तक सेल्फी व ग्रुप फोटो न हो मजा नहीं आता है। वैसे में एक समान डे्रस में ग्रुप फोटो को सोशल मीडिया में अपलोड करने से अधिक लाइक्स मिलते हैं। इसके चलते कार्यक्रम में अलग-अलग तरीके से ग्रुप फोटो शूट करके उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं।
Published on:
17 Mar 2020 11:07 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
