29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो व उससे ज्यादा बार हार चुकी विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अब मंथन से निकालेगी जीत का मंत्र

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी के वरिष्ठजनों से बंद कमरे में अलग-अलग की चर्चा.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 1 Apr 2022, 3:25 PM IST

दो व उससे ज्यादा बार हार चुकी विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी अब मंथन से निकालेगी जीत का मंत्र

कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर की मौजूदगी में बैठक.

कटनी. कांग्रेस पार्टी अब दो व उससे ज्यादा बार हार चुकी विधानसभा सीट को जीतने का मंत्र मंथन से निकालेगी। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठजनों से चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है। बीते चुनाव के दौरान हुए हार के कारणों का पता लगाया जा रहा है। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर किन कारणों से हार हुई। कहां भीतरघात हुआ और किन स्थानों पर प्रत्याशियों ने दिल से मेहनत नहीं की। मंथन की शुरुआत कटनी में कांग्रेस पार्टी की दो दिवसीय बैठक से हुई।

29 और 30 मार्च को आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्टी के मध्यप्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने बंद कमरे में अलग-अलग नेताओं से चर्चा की। इसमें कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, विधायक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता व नेता शामिल रहे। माना जा रहा है कि बंद कमरे में चर्चा के बाद जो भी इनपुट मिला है उसे महासचिव मुकुल वासनिक के सामने रखी जाएगी, आगे हाईकमान को अवगत कराया जाएगा।

बतादें कि कटनी जिले में बड़वारा विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के विधायक विजय राघवेंद्र सिंह है। वहीं विजयराघवगढ़ में कांग्रेस पार्टी लगातार दो बार से चुनाव हार चुकी है। बहोरीबंद विधानसभा चुनाव 2018 में हार चुकी है। इससे पहले यहां से कुंवर सौरभ सिंह कांग्रेस विधायक रहे। कटनी मुड़वारा विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी कई बार से हार रही है।

Read also

रुपनाथ धाम में सम्राट अशोक के शांति के संदेश का संरक्षण, बिलहरी के लिए प्रशासन से मदद की दरकार

85 करोड़ रुपए का मिशन चौक आरओबी 8 दिन पहले बनकर तैयार, अब उद्घाटन का इंतजार