5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश काल में बता दिया था काम, मस्टर जारी कर आहरित किए थे लाखों, सात पंचायत में गड़बड़ी पर रिकवरी के आदेश व नोटिस

बारिश के सीजन में तालाब निर्माण और सड़क निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी मस्टररोल बनाकर लाखों रुपए की राशि आहरित करने का मामला ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र में सामने आया था। पत्रिका ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jan 24, 2020

Corruption exposed in gram panchayats of Katni district

Corruption exposed in gram panchayats of Katni district

कटनी. बारिश के सीजन में तालाब निर्माण और सड़क निर्माण कार्य के नाम पर फर्जी मस्टररोल बनाकर लाखों रुपए की राशि आहरित करने का मामला ढीमरखेड़ा जनपद क्षेत्र में सामने आया था। पत्रिका ने इस मामले को प्रमुखता से उजागर किया। सात ग्राम पंचायतों में हुई इस गड़बड़ी की शिकायत राजेंद्र खरे ने सीएम कमलनाथ, पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल से लेकर संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला व जनपद पंचायत सीइओ से की थी। फर्जीवाड़े के इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मामले को जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र होमे ने संज्ञान में लिया। शिकायत के बाद सोशल ऑडिट टीम जिला पंचायत जांच करने पहुंची। जांच में पाया गया कि क्षेत्र की सात ग्राम पंचायत में वर्षा काल में तालाब और खेत सड़क के मस्टर निकाले गए। ग्राम पंचायत आमाझाल, गौरा, भमका, सैलारपुर, खम्हरिया खमतरा, इटौली, नैगई, सगौना में जांच सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के अधार पर 2 लाख 18 हजार 727 रुपये की वसूली के आदेश सीइओ ने जारी किए हैं।

इस जिले में पांच साल में 949 से बढ़कर हुआ 996 लिंगानुपता, लोगों ने समझा बेटियों का महत्व, लेकिन जन्म के बाद ज्यादा घुट रहा बेटियों का दम

जारी हुआ नोटिस
इस गड़बड़ी पर न सिर्फ सरपंच-सचिव बल्कि इंजीनियरों की भी मिलीभगत पाई गई है। चार तत्कालीन इंजीनियर, सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक को नोटिस जारी किया है। इसमें इंजीनियर सीबी चौबे, ओपी गुप्ता, पंकज शुक्ला सहित आनंद उसरेठे शामिल हैं। सभी को शोकाज जारी किया गया है। बता दें कि जुलाई माह के अंत में ही तालाब सहित अन्य जलाशय पानी से लबालब हो गए। नियम के मुताबिक बारिश के चार महीने मिट्टी निर्माण कार्य पर सरकार से प्रतिबंध रहता है, लेकिन ढीमरखेड़ा की इन पंचायतों में सचिव-सरपंच ने बारिश के दिनों ही तालाबों का विस्तारीकरण और सड़कों का निर्माण कार्य करा दिया है। इतना ही नहीं इटौली ग्राम पंचायत में एक ही निर्माण कार्य का चार बार अलग अलग भुगतान तक किया गया था। सड़क और तालाबों के निर्माण कार्यों के नाम पर फर्जी मजदूरी बताकर फर्जी मस्टररोल जारी किए गए थे।

इनका कहना है
ढीमरखेड़ा की सात ग्राम पंचायतों में हुई गड़बड़ी के मामले को पत्रिका ने उजागर किया। शिकायत की जांच कराई गई। नौ पंचायतों की शिकायत हुई थी। सात में सही पाई गई। इसमें रिकवरी के आदेश सहित सभी दोषियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है।
जगदीशचंद्र गोमे, जिला पंचायत सीइओ।