
Corruption in sub health center Rohaniya
कटनी. बड़वारा क्षेत्र अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र रोहनियां में एएनएम की गंभीर बेपरवाही सामने आई है। जिसकी ग्रामीणों ने बीएमओ से शिकायत कर कार्रवाई करने भी कहा है। जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केंद्र रोहनियां में एएनएम नर्मदा खंगारे की पोस्टिंग है। ग्रामीणों का कहना है कि खंगारे अधिकांश समय स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रहतीं, जबकि सुबह 10.30 से 12 बजे तक केंद्र में रहना है। ऐसे में उपचार के लिए ग्रामीणों को 5 से 6 किलोमीटर दूर बड़वारा भागना पड़ता है। इतना ही नहीं एएनएम ने भंवरलाल कचेर नामक व्यक्ति को भवन रहने के लिए दे दिया है। जबकि एएनएम को यहां रहकर लोगों का उपचार करना है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि भंरवाल से इसके बदले एएनएम एक हजार रुपये भी ले रहीं हैं। बता दें कि इस स्वास्थ्य केंद्र में बंदरी, बेहड़ी, रोहनिया, सरई, सांधी, बम्हौरी के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मिलना है, लेकिन यहां पर सिर्फ औपचारिकता हो रही है। एएनएम का मानना है कि केंद्र में बहुत कम और नॉमर्ल मरीज ही आते हैं। बाकी का काम घर से ही हो जाता है। स्वास्थ्य केंद्र का सामना भी एएनएम घर पर रखती हैं, ताकि उन्हें परेशानी न हो।
स्वास्थ्य केंद्र में रहकर करना है यह काम
एएनएम को स्वास्थ्य केंद्र में रहकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। सोमवार को गांव का भ्रमण करना होता है, यहां पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, प्रसव की जानकारी, आशाओं की जानकारी फीड करना, बुखार, मलेरिया स्लाइड बनाना व दवा का वितरण करना है। मंगलवार को एएनसी जांच, एचबी, बीपी, पेट सहित अन्य बीमारियों की जांच, बुधवार को विजिट रहती है, गुरुवार को विजिट सहित अन्य गांव में दौरा, एलएलटीटी केस तैयार करना, शुक्रवार को एलटीटी कैंप, शनिवार को टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियां करना है, इसके बाद भी मनमानी जारी है।
इनका कहना है
भंवरलाल को बतौर सफाई कर्मचारी मेरे द्वारा रखा गया है। इसके अलावा वे स्वास्थ्य केंद्र की तकवारी कर रहा है। बारिश में उसका मकान गिर गया है तो मैंने स्वास्थ्य केंद्र में ठहरा दिया है। किराया नहीं लिया जा रहा। केंद्र छोटा पड़ रहा था इसलिए मैं अपने घर में रह रहीं हूं और यहां पर समाग्री रखी है।
नर्मदा खंगारे, एएनएम रोहनियां।
एएनएम की पूर्व में भी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। सुधार व स्वास्थ्य केंद्र में रहकर काम करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। स्वास्थ्य केंद्र को किराये से देने की भी जानकारी लगी है। इस पूरे मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अनिल झामनानी, बीएमओ बड़वारा।
Published on:
09 Dec 2019 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
