16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime in Train: डरावना हो रहा ट्रेन का सफर, तीन दिन में दूसरी बड़ी वारदात, लूट की वारदात में गिरा यात्री, पैसेंजर चिल्लाते रहे नहीं रुकी ट्रेन

Crime in Train : रेलवे और पुलिस को बदमाशों ने दी खुली चुनौती, स्पेशल डीजी भी कटनी स्टेशन नहीं कर सके सुरक्षित...- कटनी जंक्शन के आउटर की घटना, तीन दिन के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, स्पेशल डीजी रेलवे सुधीर शाही के प्रवास पर भी ऐसी ही हुई थी वारदात, फिर भी सबक नहीं लिया

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Sanjana Kumar

Dec 21, 2023

mobile_thief_in_trains_crime_in_trains_passenger_in_danger_-_copy.jpg

Crime in Train : अपराधियों की रेलवे और पुलिस को खुली चुनौती से कटनी जंक्शन प्रदेश का सबसे खतरनाक रेलवे रूट बन गया है। बुधवार को फिर बदमाशों ने जनता एक्सप्रेस पर धावा बोला और मोबाइल लूटने के लिए एक यात्री को टे्रन से नीचे गिरा दिया। जिससे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे पुलिस बदमाश का पता नहीं लगा पाई है।

कटनी जंक्शन के सुरक्षा के यह हाल तब हैं जब स्पेशल पुलिस महानिदेशक रेलवे सुधीर शाही ने सोमवार को कटनी का दौरा किया था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। उनके प्रवास के दौरान भी मोबाइल लुटेरे ने एसी कोच अटेंडेंट को धक्का मारकर टे्रन के नीचे गिरा दिया था, जिसका उसके पैर का पंजा कट गया था। दो दिन बाद वैसी ही घटना की पुनरावृत्ति बुधवार को फिर हुई। जानकारी के अनुसार रीवा जिले के निवासी अमित सिंह पिता रमागोविंद सिंह(18) मुंबई से नौकरी कर जनता एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। टे्रन जब कटनी जंक्शन के आउटर आधारकाप में थी, तभी एक बदमाश अमित पर झपट पड़ा। मोबाइल छीनते हुए उसने उसे धक्का दे दिया। चलती टे्रन से अमित के नीचे गिरते ही बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गया।

यात्री चिल्लाते रहे टे्रन नहीं रुकी

इस घटना के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वे चिल्लाते रहे पर टे्रन नहीं रुकी। टे्रन के गुजर जाने के बाद आस पास के लोग टै्रक पर आए और डायल 100 को फोन कर घटना की जानकारी दी। एम्बुलेंस से घायल अमित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

बदमाशों के आउटर

कटनी प्रदेश का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। सुविधा के लिए पांच स्टेशन बनाए गए हैं। जिनके आउटर अपराधियों के हवाले हैं। जीआरपी, आपीएफ के साथ ही जिला पुलिस बल इसकी जवाबदारी लेने को तैयार नहीं है। लापरवाही को लेकर अधिकारी कोई कार्रवाई भी नहीं कर रहे हैं। उधर, जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आउटरों में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : MP Former CM Shivraj: पूर्व सीएम शिवराज ने लाड़ली बहनों से जताया स्नेह, बोले 'मैं आपका भाई और मामा, हमेशा साथ रहूंगा', आज अमरकंटक में
ये भी पढ़ें :IMD Weather Update: कश्मीर की बर्फीली हवा से कंपकंपाया एमपी, नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा नए साल का स्वागत