26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 करोड़ की लागत से बन रही क्रिटिकल केयर यूनिट अब तक शुरू नहीं, मरीजों को नहीं मिल रही बेहतर सुविधा

दो साल से निर्माण जारी, अब भी 2-3 माह का इंतजार, लापरवाही और धीमी प्रगति पर उठ रहे सवाल
2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Mar 20, 2026

Critical care unit could not be built in Katni

Critical care unit could not be built in Katni

कटनी. जिला अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक यह शुरू नहीं हो पाया है। करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रही इस यूनिट से जिले के मरीजों को बेहतर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिलने की उम्मीद थी, जो फिलहाल अधूरी बनी हुई है। अब अधिकारियों के मुताबिक यूनिट के शुरू होने में अभी 2 से 3 महीने और लग सकते हैं।
इस क्रिटिकल केयर यूनिट में आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं को शिफ्ट किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही यहां आइसोलेशन वार्ड और आर्थो (हड्डी रोग) वार्ड भी विकसित किए जा रहे हैं। भवन के प्रथम तल पर 26 बेड का वार्ड तैयार किया जा रहा है, जबकि दूसरे तल पर 2 आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और 16 बेड का आईसीयू बनाया जा रहा है। इसके अलावा डायलिसिस के लिए 2 बेड की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी। वहीं एक अन्य तल पर 16 बेड का अतिरिक्त आईसीयू भी प्रस्तावित है, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी।

सुविधाएं हो रहीं प्रभावित

हालांकि निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान में गंभीर मरीजों को सीमित संसाधनों में इलाज कराना पड़ रहा है, जिससे कई बार उन्हें अन्य जिलों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की नियमित और प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते प्रोजेक्ट में लगातार देरी हो रही है। यदि समय पर कार्य पूरा होता, तो अब तक जिले को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिल चुकी होती। अब देखना होगा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस महत्वपूर्ण परियोजना को कितनी जल्द पूरा कर पाते हैं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

क्रिटिकल केयर यूनिट

अस्पतालों में स्थापित क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। इस यूनिट में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, गंभीर संक्रमण, दुर्घटना एवं अन्य जटिल बीमारियों से ग्रसित मरीजों का विशेष इलाज किया जाता है। क्रिटिकल केयर यूनिट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां 24 घंटे प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में मरीजों का इलाज होता है। अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और आपातकालीन दवाओं की उपलब्धता से मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाती है। इस यूनिट में हर मरीज के लिए अलग बेड और विशेष उपकरण उपलब्ध होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा कम होता है। समय पर और सटीक उपचार मिलने से गंभीर मरीजों की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

वर्जन

क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य चल रहा है। दो-तीन माह में पूरी तरह से तैया रहो जाएगा। शीघ्र ही आवश्यक सुविधाएं चालू की जाएंगी।

डॉ. यशवंत वर्मा, सीएस।