22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला अस्पताल में बनेगा 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट, लिए जाएंगे इमरजेंसी केस

स्थल हुआ चिन्हित, ब्लड बैंक, मर्चुरी, जिला वैक्सीन भंडार होगा शिफ्ट

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jun 27, 2022

जिला अस्पताल में बनेगा 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट, लिए जाएंगे इमरजेंसी केस

जिला अस्पताल में बनेगा 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट, लिए जाएंगे इमरजेंसी केस

कटनी. जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। परिसर में सर्वसुविधायुक्त एक और बड़ी चिकित्सा यूनिट की सौगात मिली है। प्रधानमंत्री इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। इसका निर्माण 23 करोड़ रुपये की लागत से होगा। यह यूनिट 50 बिस्तर का बनना है, जो इमरजेंसी केसों के लिए बड़ा ही लाभदायक होगा। यह एक तरह से बड़ी कैजुअल्टी के रूप में काम करेगी। एक साथ इसमें 50 मरीज भर्ती हो सकेंगे।
इसमें तात्कालिक आइसीयू, बर्न यूनिट, डिलवेरी सुविधा, आइसुलेशन, इमरजेंसी ओटी सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं रहेंगी। यूनिट में अलग से स्टॉफ तैनात होगा जो सभी केसों को देखगा। अभी तक यह हो रहा था कि गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को जबलपुर रैफर कर दिया जाता था। अब मरीजों की यही पर ठीक से देखभाल होगी।

तोड़ी जाएंगी पुरानी बिल्डिंगें
जिला अस्पताल परिसर में हाल ही में 150 बिस्तर का अस्पताल बनकर तैयार हुआ है, ठीक उसी के सामने यह यूनिट बनाने जाने का निर्णय लिया गया है। इस बिल्डिंग को मध्यप्रदेश भवन विकास निगम के द्वारा बनाया जाएगा। शनिवार को भोपाल से आए सीनियर इंजीनियर ने मौका मुआयना भी किया है। इस बिल्डिंग निर्माण के लिए हाल में बने ब्लड बैंक, मर्चुरी, जिला वैक्सीन भंडार केंद्र को शिफ्ट किया जाएगा।

इनका कहना है
जिला अस्पताल परिसर में नई बिल्डिंग के सामने 50 बिस्तर का क्रिटिकल केयर यूनिट बनेगा। इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। ब्लड बैंक, वैक्सीन भंडार कक्ष व मर्चुरी को अन्यत्र शिफ्ट कराया जाएगा। इसके बनने से जिले के मरीजों को फायदा होगा।
डॉ. यशवंत वर्मा, सिविल सर्जन।