4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकघर कर्मचारियों का कारनामा: पोस्ट ऑफिस से गायब कर दिए करोड़ों रुपये, मचा हड़कंप

मामले को दबाने में जुटे अफसर, गुरुवार को सामने आ चुका है सनसनीखेज मामला

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 21, 2021

Crores of rupees scam in post office

Crores of rupees scam in post office

कटनी. मुख्य डाकघर कटनी में बड़ी आर्थिक गड़बड़ी का मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये यहां के कर्मचारियों ने सांठगांठ करके घोटाले को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि जब डाकघर के एक अधिकारी ने इस मामले को पकड़ा तो पूरे विभाग में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।
जानकारी के अनुसार 2018 से अबतक इस कारनामे को अंजाम दिया गया है। इस सनसनीखेज मामला पिछले सप्ताह गुरुवार को सामने आया है। स्थानीय अधिकारी ने मामले की सूचना संभागीय अधिकारियों को दी। शुक्रवार को मामले की जांच शुरू हुई। तीन सदस्यीय टीम कटनी पहुंचे और दो दिनों तक मामले की जांच की।

डेढ़ साल में उड़ाए रुपये
बताया जा रहा है कि डाकघर में जिन कर्मचारियों के कंधे पर रुपयों की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी उन्होंने ही गड़बड़ी की है। बताया जा रहा है कि जिस कर्मचारी ने रुपये गायब किए हैं वह शेयर मार्केट सहित अपने एशोआराम में रुपये उड़ा दिए हैं। टीम ने रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। पोस्ट मास्टर को समझ में आया तो खबर की है। अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि यह शासकीय राशि के गबनका मामला है। जांच में अभी दो-तीन लगेंगे। जांच जारी है। कम्प्यूट, मैनुअल, कम्प्यूटर रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं। बातचीत में बताया कि अकेले ही ऐसा कर्मचरी कर रहा था।

दो करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि अभी तक की जांच में 2 करोड़ 19 लाख रुपये के रिकॉर्ड सामने आ चुके हैं। इस पूरे मामले में अन्य साथियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है। इस पूरे मामले के बाद वरिष्ठ अधिकारी कह रहे हैं कि हमने कटनी डाकघर को अच्छे कामों से देश में नंबर वन पर लाया है, यदि यह कारनामा सामने आ जाएगा तो खास मिट्टी में मिल जाएगी, अब देखना यह है कि अधिकारी इस मामले को जांच में कहां तक लेकर जाते हैं।

इनका कहना है
कटनी मुख्य डाकघर में आर्थिक गड़बड़ी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। टीम द्वारा जांच की गई है। आवश्यक दस्तावेज, रिकॉर्ड जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद वास्तविक आर्थिक गडबड़ी का पता चल पाएगा।
राजपाल सिंह चौहान, प्रवर अधीक्षक, जबलपुर।