3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनवाड़ी में लग रहा दलीपुर स्कूल, एक साल बाद भी नहीं बनी बिल्डिंग, लगे गंभीर आरोप

Dalipur school is being set up in Anganwadi
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 29 Nov 2024, 9:07 PM IST

Dalipur school is being set up in Anganwadi

Dalipur school is being set up in Anganwadi

13 लाख की बिल्डिंग निरस्त, अतिरिक्त कक्ष का हो रहा निर्माण, ग्रामीण ने लगाए मनमानी के आरोप

कटनी. ग्राम पंचायत खरखरी के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक शाला दलीपुर में भवन न होने से बच्चे परेशान हैं। आंनगवाड़ी केंद्र में स्कूल का संचालन हो रहा है। समस्या सामने आने पर 16 अगस्त 2023 में तत्कालीन कलेक्टर अवि प्रसाद ने 1.17 लाख रुपए के भवन की स्वीकृति प्रदान की थी, यह भवन आजतक नहीं बना। इस मामले ंमें ग्रामीण रवि पांडेय का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कमीशन न देने पर रद्द करा दिया गया है। बच्चों के लिए समय पर सुविधा न मिल पाने के कारण मामला सुर्खियों में है। वहीं दूसरी ओर 6 अक्टूबर 23 को बकायादा स्कूल भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कराया गया था। क्षेत्रीय विधायक संदीप जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष गीता बाई आदि की मौजूदगी में भूमिपूजन का शिलालेख भी बता रहा है कि भवन स्वीकृत है, बावजूद इसके नहीं बना।

Video: 180 एकड़ पर बन रहा भव्य तीर्थंकरों का मंदिर, देशभर में होगा खास, अजब है नक्कासी


इस मामले के लेकर डीपीसी केके डहेरिया का कहना है कि यहां पर भवन निर्माण कार्य की जनप्रतिधियों, ग्रामीणों के द्वारा भवन की मांग की गई की गई थी। मांग अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति आदेश कमांक/1386, 16 अगस्त 23 के अनुसार 13 लाख 17 हजार 800 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी। साथ ही प्राथमिक शाला दलीपुर में छात्र संख्या के मान से डीएमएफ मद से लागत 5 लाख 20 हजार रुपए के अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य को स्वीकृत किया गया। सेक्टर उपयंत्री सर्व शिक्षा अभियान के मार्गदर्शन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य छत स्तर पूर्ण हो चुका है। उपाध्यक्ष जिला पंचायत अशोक विश्वकर्मा के द्वारा भी दलीपुर भवन कार्य कराए जाने के लिए 2 लाख 50 हजार रुपए की राशि दी गई है। सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति निरस्त किए जाने के लिए 19 अगस्त को द्वारा निर्देश दिए गए हैं, जो निरस्त करने की कार्यवाही प्रचलन में है। डीपीसी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।


Video: कोतवाली व बरही पुलिस ने जब्त किया 29 लाख का 192 किलोग्राम गांजा

बच्चों को हो रही असुविधा
दलीपुर का यह चर्चित स्कूल है, जहां पर समस्याओं का अंबार है। दो साल से अधिक समय से बच्चे यहां के परेशान हो रहे हैं। बिल्डिंग जर्जर होने के कारण चबूतरे में स्कूल लग रहा था। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के निर्देश पर आंगनवाड़ी में वैकल्पिक व्यवस्था कराई है। समस्या गंभीर होने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।