6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उमरिया के युवक का कीचड़ में दबा मिला शव

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र लखेरा इलाके की घटना, जांच में जुटी पुलिस

less than 1 minute read
Google source verification
dead body, mud, youth, investigation, mp police, katni news

dead body, mud, youth, investigation, mp police, katni news

कटनी। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र लखेरा इलाके में गुरुवार को एक युवक का शव कीचड़ में दबा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रंगनाथ नगर पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगरनिगम के सफाईकर्मियों की मदद से शव कीचड़ से बाहर निकाला। मृतक की पहचान उमरिया के पाली निवासी के रूप में की गई है जो उमरिया से नासिक के लिए निकला था।
लखेरा के विवेकानंद वार्ड के पार्षद सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इलाके में सुबह के वक्त जब वह वार्ड के भ्रमण में थे तभी उन्हें सूचना मिली की उन्ही के वार्ड में विक्रम स्कूल के पास एक युवक कीचड़ में दबा हुआ है। रंगनाथ नगर थाने की पुलिस को सूचना दी और पुलिस के मौके पर पहुंचते ही नगर निगम के कर्मियों की सहायता से शव को कीचड़ से निकलवाया। शव में लगे कीचड़ को धुलाया और उसकी तलाशी ली गई तो उसके जेब से एक मोबाइल फोन, आधारकार्ड सहित रेलवे की टिकिट मिली। दस्तावेजों के अनुसार मृतक का नाम तेजा सिंह निवासी पाली, उमरिया है। पुलिस ने शव की जेब से मिले आधारकार्ड व मोबाइल फोन से मृतक के परिजनों को सूचना दी है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दलदल में फंसने से हुई मौत
रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि मृतक उमरिया से किसी ट्रेन से कटनी साउथ स्टेशन पहुंचा था। उसे कटनी से नासिक के लिए ट्रेन पकडऩी थी। आशंका है कि संभवत: साउथ स्टेशन से पैदल निकलकर वह इस रास्ते में कीचड़ और दलदल में फंस गया और उसकी मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।