
Dirt in Katni city negligence cleaning
कटनी. शहर में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी के मरीज सामने आने के बाद भी नगर निगम सफाई के मामले में बेपरवाह बना हुआ है। शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्र में गंदगी बजबजा रही है। (Dirt in Katni city ) नगर निगम सिर्फ कागजों में स्वच्छता का राग अलाप रहा है। हाल ही में बरही रोड क्षेत्र में डेंगू का मरीज सामने आया है और चिकनगुनिया के मरीज की पुष्टी हुई है इसके बाद भी सफाई पर फोकस नहीं हो रहा। शहर में जगह-जगह कचरों के ढेर लगे हैं। (Nagar Nigam) अवारा Pig भी बेरोकटोक शहर में विचरण कर रहे हैं। घंटाघर क्षेत्र, सावरकर वार्ड, अधारकाप, जिला अस्पताल, बस स्टैंड, शिवनगर, शिवाजी नगर, आदर्श कॉलोनी, माधवनगर क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में अवरा Pig घूम रहे हैं। लगातार सक्रमण बढ़ रहा है और अबतक इस दिशा में कोई पहल नहीं हुई। सड़कों पर झाड़ू तो लग रही है, लेकिन बजबजा रही नालियों, सड़ांध मारते कचरे को हटाने किसी का ध्यान नहीं है। खाली प्लाटों में गंदा पानी भरा है, उसे हटाने नगर निगम सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। गंदगी का दंश शहर की जनता भुगत रही है। नगर निगम आयुक्त से लेकर नोडल अधिकारी मॉनीटरिंग सिर्फ कागजों में कर रहे हैं। मच्छरों का डंक मारना सबाब पर है और जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं।
शोपीस बनीं मशीनें
शहर से मच्छरों को खत्म करने के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों रुपये की फॉगिंग मशीनें क्रय की गई हैं। ये मशीनें दोनों ही विभागों में महज शोपीस पड़ी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास मशीन रखने के लिए वाहन न होने का बहाना है तो नगर निगम सिर्फ कभी-कभार मशीन से धुआं कर औपचारिकता निभाई जा रही है।
इन क्षेत्रों में है सवार्धिक गंदगी
शहर के अधिकांश क्षेत्र गंदगी से बजबजा रहे हैं। गोलबाजार रामलीला मैदान, स्टेशन चौराहा, सब्जी मंडी, पुराना बस स्टैंड, मुड़वारा स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, मिशन चौक जिला अस्पताल रोड, घंटाघर वाहन स्टैंड, सवारकर वार्ड हरिजन बस्ती, सिंघई कॉलोनी रेल स्टेशन एरिया, जिला अस्पताल परिसर में सबसे ज्यादा गंदगी रहती है।
उपनगरीय क्षेत्र भी नहीं अछूता
शहर के उपनगरीय क्षेत्र में भी जमकर गंदगी बजबजा रही है। आदर्श कॉलोनी, बस स्टैंड में गंदगी अटी पड़ी है। इसके अलावा जागृति कॉलोनी, प्रेमनगर, कुम्हार मोहल्ला माधवनगर, खिरहनी, जिला शिक्षण संस्थान, कावसजी वार्ड, लेखरा, झर्राटिकुरिया क्षेत्र में गंदगी अटी पड़ी है।
इनका कहना है
शहर के 45 वार्डों में नियमित रूप से सफाई जारी है। यदि कहीं पर समस्या है तो उसे दिखवाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को भी विशेष ध्यान रखने निर्देशित किया जाएगा।
आरपी सिंह, आयुक्त नगर निगम
Published on:
11 Sep 2019, 12:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.