
three-tier panchayat election, fake voting, complaint, ruckus, polling party, katni news
कटनी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का मतदान विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र में भी 25 जून को हुआ है। ग्राम पंचायत गुडगढ़़ौहा में फर्जी मतदान का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बताया जा रहा है कि वोटिंग होने के बाद जब मतदान पेटी सील हो गई तब एक युवक मतदान केंद्र के अंदर घुसा और उसने फर्जी मतदान कराया है। लगभग 80 फर्जी मतदान अधिक होना बताया जा रहा है। इसको लेकर के शनिवार की रात ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया, एक घंटे से अधिक समय तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। इस मनमानी पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी से इस मामले की जांच कराए जाने मांग रखी है।
चंद्रभान कोल का आरोप है कि वोटिंग होने व मतदान पेटी सील होने के बाद फर्जी वोटिंग कराई गई है। बताया कि एक युवक पीछे के गेट से घुसा और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जब उससे पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब देते रहा। 80 से 89 वोट फर्जी पडऩे का ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं। श्रेया विश्वकर्मा का आरोप है कि मृत्युंजय गर्ग ने पोलिंग बूथ के अंदर जाकर फर्जी मतदान कराया है। 70 से अधिक फर्जी वोट पड़े हैं। खाना बनाने वाली युवती के साथ में अंदर जाकर यह गड़बड़ी की गई है। पोलिंग बूथ में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों पर भी मिलीभगत का आरोप मढ़ा है।
थाने में भी की शिकायत
ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी पर भर्राशाही का आरोप लगाते हुए रात भर विरोध प्रकट किया। यहां तक कि ग्रामीणों ने मतदान दल को घेर कर रखा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बूथ क्रमांक 132 में मतगणना के दौरान पीठासीन अधिकारी ने यह जानकारी सार्वजनिक की गई कि कुल 379 मत पड़े हैं और साधना विश्वकर्मा की जीत की घोषणा कर दी गई। इसके बाद दूसरी उम्मीदवार सुनीता बर्मन के एजेंट के अंदर जाने के बाद दरवाजा बंद कर लिया गया और कुछ देर बाद पीठासीन अधिकारी ने 439 वोट पडऩे की जानकारी देने के साथ ही सुनीता बर्मन को विजयी घोषित कर दिया गया। सुबह ग्रामीण कैमोर थाने पहुंचे और पीठासीन अधिकारी पर एफआईआर कराने की मांग की। टीआई सुदेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है जिसे कलेक्टर के पास प्रेषित किया जाएगा।
ग्रामीणों के हंगामा करने से कुछ नहीं होता है। हमारे पास अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तब हम इस मामले में कुछ करेंगे।
महेश मंडलोई, एसडीएम विजयराघवगढ़
Published on:
27 Jun 2022 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
