3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 दिन पहले प्रशासन ने हटाया कब्जा, अब फिर से होने लगा अतिक्रमण

- उमारियापान बस स्टैंड की जमीन पर किये गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाये 15 दिन का समय ही बीता है और अतिक्रमणकारियों ने फिर से बस स्टैण्ड की शासकीय जमीन पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। - बस स्टैंड पर लोग टीन शेड लगाने, अस्थायी रूप में ऑटो, ट्रैक्टर व चार पहिया वाहनों को खड़ा करना, ठेले, टपरे रखकर दुकान लगाना और अपना सामान रखना जैसे विभिन्न तरीकों से बस स्टैंड पर कब्जा कर लिया है। - पूरा बस स्टैंड अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है। बाबजूद अब प्रशासन इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। बस स्टैंड पर अतिक्रमण होने से बस पकडऩे वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 12 Jul 2019, 12:13 PM IST

Encroachment in the bus stand Umariapan

Encroachment in the bus stand Umariapan

कटनी/उमरियापान. उमारियापान बस स्टैंड की जमीन पर किये गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाये 15 दिन का समय ही बीता है और अतिक्रमणकारियों ने फिर से बस स्टैण्ड की शासकीय जमीन पर अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। बस स्टैंड पर लोग टीन शेड लगाने, अस्थायी रूप में ऑटो, ट्रैक्टर व चार पहिया वाहनों को खड़ा करना, ठेले, टपरे रखकर दुकान लगाना और अपना सामान रखना जैसे विभिन्न तरीकों से बस स्टैंड पर कब्जा कर लिया है। पूरा बस स्टैंड अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है। बाबजूद अब प्रशासन इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहा है। बस स्टैंड पर अतिक्रमण होने से बस पकडऩे वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड की जमीन अतिक्रमण की चपेट में होने से बस स्टैंड निर्माण का सपना अधूरा लग रहा है, हालांकि बीते 24 जून को उमरियापान प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, कि अब उमरियापान में बस स्टैंड का निर्माण होगा। ग्रामीणों और यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। लोंगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन एक दिन में ही सिमटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रशासन पूरी तरह शांत हो गया है। कब्जाधारी बस स्टैंड पर कब्जा जमा रहे हैं। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई। बस स्टैंड निर्माण की प्रकिया भी शुरू नहीं हुई, जिससे कि अब ग्रामीणों द्वारा प्रशासन की कार्रवाई पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं।

कैसे पकड़े जाएं डकैत, लुटेरे व चोर जब इस बड़े जंक्शन में जारी है इतनी बड़ी बेपरवाही...

बस स्टैंड की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन
उमारियापान में बस स्टैंड की मांग की लेकर ग्रामीणों के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। समाज सेवी चंद्रकांत चंदू चौरसिया ने बताया कि उमरियापान में सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड की मांग को लेकर आने वाले 23 जुलाई को सुबह 10 बजे से सड़क पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए चंदू चौरसिया ने प्रशासन को आगाह किया है कि प्रदर्शन के दौरान सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Katni Breaking-भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, दबने से एक किशोर की मौत दूसरा गंभीर, बाल-बाल बचे माता-पिता, देखें वीडियो

इनका कहना है
अगर बस स्टैंड की भूमि पर लोग कब्जा कर रहे हैं तो, किये गए कब्जे को फिर से हटाया जाएगा। जब तक बस स्टैंड का निर्माण कार्य नहीं होता है, बस स्टैंड की जमीन पर किसी भी व्यक्ति का कोई भी अतिक्रमण नहीं होगा।
हरिसिंह धुर्वे, नायब तहसीलदार उमरियापान।