3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटनी
Katni Breaking-भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, दबने से एक किशोर की मौत दूसरा गंभीर, बाल-बाल बचे माता-पिता, देखें वीडियो
Play video

Katni Breaking-भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, दबने से एक किशोर की मौत दूसरा गंभीर, बाल-बाल बचे माता-पिता, देखें वीडियो

कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेरा में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब सो रहे बच्चों के ऊपर मकान भरभरा कर गिर गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 12 Jul 2019, 11:52 AM IST

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ेरा में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब सो रहे बच्चों के ऊपर मकान भरभरा कर गिर गया। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां पर दोनों की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान एक किशोर की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शुभम पाल पिता अर्जुन पाल (17) वर्ष व छोटा भाई देवा पाल 15 वर्ष निवासी ग्राम बड़ेरा थाना कुठला घर पर सो रहे थे। पिता अर्जुन पाल व मां सरोज बाई सुबह उठकर घर का कामकाज कर रहे थे। सुबह लगभग 5 बजे अचानक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया और दोनों ही किशोर मलबे में दब गए।

 

रात के अंधेरे में ढूंढ़े जा रहे कृमि, लोगों को गंभीर बीमारी से बचाने इस जिले में शुरू हुआ नाइट ब्लड सर्वे

 

बचाव के लिए दौड़े लोग
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। किसी तरह मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला गया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उपचार शुरू हुआ। शुभम की हालत गंभीर बनी हुई थी,जिसने उपचारके दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने पीए कराते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

 

युवा इंजीनियर ने पथरीली जमीन में उगाई एलोविरा और नींबू की फसल, आमदनी तीन गुना करने चुनी राह

 

मकान जिलकने से हुआ हादसा
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण घर में सीपेज के कारण वह एकदम जिलक गया था और इसी वजह से हादसा हुआ है, हालांकि अभी मकान किन परिस्थितियों में गिरा है इसका खुलासा नहीं हुआ है। यह जांच का विषय है। शुभम की मौत के बाद से परिजनों में मातम का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही देवा की भी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।