11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिसने जंगल उजाड़ा, पेड़ों का किया कत्लेआम उसी ने कर दी सीएम हेल्पलाइन में झूठी शिकायत, ऐसे हुआ पर्दाफाश

जंगल मे पेड़ों की कटाई करने का अपराध करने के बाद सीएम हेल्पलाइन नंबर पर झूठी शिकायत करने और जांच में पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों को डराते धमकाते हुए झूठे मामले पर फसाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्लीमनाबाद पुलिस थाना में एफआइआर भी दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी फरार है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 04, 2020

forest1.png

कटनी. जंगल मे पेड़ों की कटाई करने का अपराध करने के बाद सीएम हेल्पलाइन नंबर पर झूठी शिकायत करने और जांच में पहुंचे अधिकारी कर्मचारियों को डराते धमकाते हुए झूठे मामले पर फसाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मामले पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए स्लीमनाबाद पुलिस थाना में एफआइआर भी दर्ज कराई है। घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी फरार है। मामला ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के भितरीगढ़ का है। वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र के भितरीगढ़ के जंगल में पेड़ों की कटाई होने की सूचना 23 जनवरी को मुखबिर से मिली। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो जंगल में पेड़ काटते हुए माथुर सिंह और संतोष सिंह मिले, लेकिन अधिकारियों को देखते हुए दोनों मौके पर भाग निकले।

प्रधानमंत्री आवास में लिए हैं बैंक से लोन तो जरूर पढ़े यह खबर, ढाई लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक की मिली रही सब्सिडी

मोबाइल नंबर की जांच कराई
दूसरे दिन 24 जनवरी को वन विभाग के अधिकारियों द्वारा वनों की कटाई कराये जाने की शिकायत सैलारपुर के गोलू नामक व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर किया गया। शिकायत का निराकरण करने वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो कक्ष क्रमांक पीएफ 289 के जंगल में पेड़ की कटाई होना तो मिला। वन विभाग के अधिकारियों ने सैलारपुर शिकायतकर्ता के गांव पहुंचकर मिले तो गोलू ने कहा कि न तो मैंने यह शिकायत किया है न ही यह मेरा मोबाइल नंबर है। वन विभाग के अधिकारियों ने मोबाइल नंबर की जांच कराई। जिसके बाद खुलासा हुआ कि जिस मोबाइल नम्बर से शिकायत की गई थी, वह सिम जंगल मे पेड़ों को काटते हुए वनकर्मियों को देखकर भागने वाले माथुर सिंह के नाम निकली।

कुआं सरपंच ने 29 लाख रुपये का किया भ्रष्टाचार, जिला पंचायत सीइओ ने जारी किया नोटिस

की पूछताछ
जांच के लिए वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे तो माथुर सिंह और संतोष सिंह ने गांव में बल को इक_ा करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को डराते धमकाते हुए कबूल किया है कि वनों की कटाई हमने किया है और दूसरों से कराया है। हमने ही झूठी शिकायत दर्ज कराई। हम लोग वन विभाग के अधिकारियों को फंसा देंगे। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने माथुर सिंह और बट्टी सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। साथ ही स्लीमनाबाद थाना पहुंचकर दोनों के खिलाफ सीएम हेल्पलाइन का दुरुपयोग करने, झूठी शिकायत करने, लोक संपत्ति को नष्ट करने, शासकीय लोकसेवकों के संबंध में षड्यंत्र रचने, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, शासकीय सेवकों को उक्त क्षेत्र में कार्य करने से रोकने और धमकाने संबंधित मामलों पर एफआइआर दर्ज कराया है।

इनका कहना है
जंगल की कटाई करने के बाद झूठी शिकायत करने वाले दोनों लोग फरार हैं। तलाश जारी है। पेड़ों की कटाई के मामले में अन्य लोगों के शामिल होने शंका है। आरोपी पकड़े जाने पर इसका खुलासा किया जाएगा।
डॉ. गौरव सक्सेना, रेंजर ढीमरखेड़ा।