1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

कटनी में प्रसिद्ध कथा वाचक बद्री प्रपन्नाचार्य सुनाएंगे कथा, लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन आज से शुरू

Lakshmi Narayan Mahayagya: कटनी के शिवनगर में सात दिवसीय विशाल लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् लभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज स्टेशन रोड स्थित मंदिर से हनुमत कुटी आश्रम के संत सुरेंद्र दास महाराज के सानिध्य में भव्य विशाल कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई।

Google source verification

कटनी

image

Akash Dewani

Dec 15, 2024

Lakshmi Narayan Mahayagya: कटनी के शिवनगर में सात दिवसीय विशाल लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् लभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आज स्टेशन रोड स्थित मंदिर से हनुमत कुटी आश्रम के संत सुरेंद्र दास महाराज के सानिध्य में भव्य विशाल कलश शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यह शोभायात्रा स्टेशन रोड, आजाद चौक, चांडक चौक होते हुए आयोजन स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा देव पूजन कराकर यज्ञ शुरू कराया गया। शोभायात्रा में जीवंत झांकी, सैला नृत्य, भजन मंडली आकर्षण का केंद्र रही। बता दें कि उक्त कथा चित्रकूट धाम के प्रसिद्ध कथावाचक बद्री प्रपन्नाचार्य जी कथा व्यास है जिनके द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी। पहले दिन भागवत के महात्मा की कथा सुनाई जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।