
रीठी वन परिक्षेत्र के जंगल में धधक रही आग .
कटनी. रीठी वन परिक्षेत्र के जंगल में बीते तीन दिन से आग धधक रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगातार भीषण रुप ले रही है, लेकिन इस पर काबू पाने के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों जंगल में महुआ बीनने वाले लोग भी आग पेड़ के नीचे आग लगाकर सफाई करते हैं और वही आग जंगल में फैल रही है। वहीं कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा धूम्रपान कर टुकड़े जंगल में फेकने से आग लग रही है। रीठी के जंगल में आग को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग ने प्रयास नहीं किए। जिस कारण आग लगातार फैल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि एक ओर जहां शासन जगह-जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का प्रयास कर रही है और लोगों को भी वृक्ष लगाने के लिए तरह-तरह के माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कोरोना काल के खतरनाक मंजर को देखने के बाद भी अभी अनजान बने हुए हैं और उनके द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने की बजाय वनों को उजाडऩे का काम किया जा रहा है।
रीठी मुख्यालय से लगे जंगल में बीते तीन दिनों से भीषण आग धधक रही है। जिसमें पेड़-पौधों जलकर खाक हो रहे हैं। वहीं जंगली जानवरों पर भी खतरा मंडराने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जंगल में लगी आग के शोले दूर-दूर से नजर आ रहे हैं। वहीं वन अमले की टीम भी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है लेकिन अभी सफलता नहीं मिल पाई है। जंगल में धधकती आग भीषण रूप ले चुकी है।
रीठी वन परिक्षेत्र के कई जंगलों में आग लगी हुई है। बताया गया कि इसी प्रकार इमलाज के जंगल में भी भीषण आग लगी हुई है। जिससे वन संपदा नष्ट होती जा रही है। वहीं जंगल के नजदीक बसे लोग भी आग को देखकर भयभीत हैं। रहवासी रात की नींद भी चेन नहीं ले पा रहे हैं।
रेंजर रीठी बहादुर सिंह बताते हैं कि रीठी के जंगल में तीन दिनों से लगी भीषण आग पर काबू पाने का वन अमले द्वारा पूरा प्रयास किया जा है। टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। वहीं
कुछ स्थानों में आग पर काबू भी पा लिया गया है।
Published on:
31 Mar 2022, 10:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.