11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुआं सरपंच ने 29 लाख रुपये का किया भ्रष्टाचार, जिला पंचायत सीइओ ने जारी किया नोटिस

बड़वारा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआं सरपंच प्रहलाद सोनी द्वारा व्यापक गड़बड़ी की गई है। इसमें जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे द्वारा 29 लाख 29 हजार रुपये का अनियमित भुगतान करने पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में सात दिवस के अंदर जवाब देने कहा गया है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 04, 2020

Crores of rupees scam in post office

Crores of rupees scam in post office

कटनी. बड़वारा जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुआं सरपंच प्रहलाद सोनी द्वारा व्यापक गड़बड़ी की गई है। इसमें जिला पंचायत सीइओ जगदीशचंद्र गोमे द्वारा 29 लाख 29 हजार रुपये का अनियमित भुगतान करने पर नोटिस जारी किया है। इस मामले में सात दिवस के अंदर जवाब देने कहा गया है। जवाब न देने पर पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा के तहत वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार संतोष तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में हुई मानमानी व भ्रष्टाचार की शिकायत जिला पंचायत सीइओ से की थी। इस पर सीइओ ने जांच टीम गठित की। जांच टीम ने जांच करके रिपोर्ट सौंपी। जांच रिपोर्ट में आने के बाद नोटिस जारी किया गया है। जांच में पाया गया कि बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 23 हजार 504 रुपये का दो बार भुगतान किया जाना पाया गया। भुगतान को तीन माह बाद वापिस खाता में जमा कराया गया, जिससे वित्तीय अनियतिता पाई गई। मनरेगा योजना अंतर्गत शंकर वन तालाब मचमचा में 29 हजार 600 रुपये, कैलाश सागर तालाब कुआं में 26 हजार 300 रुपये का भुगतान मूल्यांकित राशि से अधिक व वृक्षारोपण पर 2.09 लाख का अपव्यय किया गया।

प्रधानमंत्री आवास में लिए हैं बैंक से लोन तो जरूर पढ़े यह खबर, ढाई लाख रुपये से 6 लाख रुपये तक की मिली रही सब्सिडी

स्वच्छता में भी बेपरवाही
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 135 शौचालयों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत को एजेंसी नियुक्त किया गया था। 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के मान से कुल भुगतान 16 लाख 20 हजार रुपये दिए गए थे। जिसमें से 12 शौचालयों का निर्माण नहीं कराया गया। हितग्राही कमलेश, ओंकारेश्वर, अंजरी सिंह, रघुनाथ सिंह को पूर्व स्वच्छ भारत मिशन से 4600 रुपये का लाभ दिया गया था। फिर से 12 हजार रुपये का लाभ दे दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शिकायत में दर्ज 5 हितग्राहियों में से दो हितग्राही रामप्रसाद, फुलझरिया के जॉबकार्ड में मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। 4 हितग्राहियों के जॉबकार्ड में 149 दिवस की राशि 25 हजार 966 रुपये का भुगतान किया गया है। भगवानदास काछी के नाम से 20 लाख रुपये का भुगतान किया गया। जिसमें देयक, अभिलेख की प्रति जांच दल को उपलब्ध नहीं कराई गई। जांच में पाया गया कि सरपंच द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं में 29.029 लाख रुपये का अनियमित भुगतान किया गया।

इनका कहना है
ग्राम पंचायत कुआं के सरपंच द्वारा सामुदायिक व हितग्राही मूलक योजनाओं में अनियमितता की गई है। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार सरपंच इसमें दोषी हैं, जिस पर नोटिस जारी किया गया है।
जगदीश चंद्र गोमे, सीइओ, जिला पंचायत।