14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पुलिस ने किया रेट फिक्स, ट्रैक्टर का 500 तो हाइवा का 3000… !

लोकल ट्रक एसोसिएशन की शिकायत पर एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटैच

2 min read
Google source verification
Heres police rate fix

Heres police rate fix

कटनी. जिले में रेत और गिट्टी बिक्री का कार्य करने वाले वाहन मालिक कुछ पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली से तंग आ चुके हैं। इस मामले में बुधवार को लोकल ट्रक एसोसिएशन ने पुलिस कप्तान से गुहार लगाई। शिकायत लेकर पहुंचे वाहन मालिकों ने पुलिस द्वारा परेशान किये जाने की बात एसपी अतुल सिंह से कही। शिकायत में बताया गया कि पुलिसकर्मियों द्वारा हमारी गाड़ी जगह-जगह रोककर चैक की जाती है और कागजात व पिटपास पूरे होने पर ओवरलोडिंग की कार्रवाई कर दी जाती है। यह कार्रवाई कुछ चुनिंद सिपाही प्रतिदिन शाम से रातभर करते हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुलिसकर्मी कहते हैं कि कार्रवाई से बचना है तो प्रति ट्रैक्टर 500 रुपए, वाहन 909 में 1000, डंपर में 3000 रुपए प्रतिमाह देना होगा।
इन पुलिसकर्मियों को हटाया
वाहन मालिकों की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने माधवनगर थाना में पदस्थ आरक्षक रामनरेश शुक्ला व एनकेजे में आरक्षक ड्राइवर रामसजीवन तिवारी को लाइन अटैच कर दिया। हालाकि पूर्व में भी दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत हो चुकी हैं।
इनका कहना
वाहन मालिकों द्वारा कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की गई है। एनकेजे व माधवनगर थाना में पदस्थल एक-एक आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अतुल सिंह, एसपी
---------------------
मेडिकल बोर्ड से करवाएं युवक की मौत की जांच
कटनी. कोतवाली पुलिस द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने पर डॉक्टर आर हरचंदानी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को शहर के कुछ डॉक्टर एसपी अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। डॉक्टरों ने एसपी से कहा कि पुलिस द्वारा बिना जांच डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जबकि इस प्रकरण में मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई जानी है। यदि इस तरह से डॉक्टरों पर प्रकरण दर्ज किये जाएंगे तो कोई भी डॉक्टर गंभीर बीमारियों से पीडि़त मरीजों का इलाज नहीं करेगा। डॉक्टरों की मांग पर एसपी ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि राजकुमार पिता घनश्यामदास विश्वकर्मा 26 निवासी कुशवाहा नगर ९ दिसंबर को पाइल्स बीमारी से मौत हो गई थी। युवक का ऑपरेशन करने वाले डॉ. आर हरचंदानी के खिलाफ इलाज में लापरवाही बरतने पर परिजनों से थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।