16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदला लेने जीजा ने किया ऐसा काम, पत्नी की बहन को पूरे गांव में कर दिया बदनाम

कुठला पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर दर्ज की एफआईआर, विजयराघवगढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ दर्ज है दहेज प्रताडऩा का प्रकरण

2 min read
Google source verification
School Girl gangrape Faizabad case Latest News In Hindi

Jija did the girl humiliated

कटनी. पत्नी द्वारा दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कराए जाने का बदला लेने पति ने पत्नी की बहन को बदनाम कर दिया। जीजा ने पत्नी की बहन के खिलाफ उसके ही गांव में फोटो सहित पोस्टर छपवाकर चिपका दिये और उसमें अनर्गल बातें दिख दी। पीडि़त पक्ष की शिकायत पर कुठला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कुठला थाना प्रभारी रवीन्द्र द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की एफआईआर विजयराघवगढ़ थाना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही वह अपने मायके में निवास कर रही थी। पत्नी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने का बदला लेने आरोपी पति ने पत्नी की बहन को निशाना बनाया और उसके गांव में उसे बदनाम करने पोस्टर लगवा दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पोस्टर में युवती के बारे में अपशब्द व अनर्गल बातें लिखते हुए उसकी फोटो भी चस्पा करवा दी थी। इस बारे में जब पीडि़त के परिजनों को पता चला तो उन्होंने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भादवि 509, 506, 34 ताहि के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
-----------------------
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
स्लीमनाबाद. थानाक्षेत्र अंतर्गत संसारपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामला जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि संसारपुर स्टेशन के पास 1059 /4/5 किलोमीटर अपलाईन के किनारे एनकेजे खिरवा निवासी शोभराज पिता जागेश्वर सेन का शव पाया गया है। पुलिस को मृतक के पिता ने बताया कि शोभराज गत दिवस अपनी बहन के यहां लखापतेरी गया था और मंगलवार सुबह वापस आ रहा था।
------------------------
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
कटनी. बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम बरछेका में मंगलवार सुबह एक बाइक सवार ने महिला को ठोकर मारकर घायल कर दी। घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम बरछेका निवासी कुसुम बाई उम्र ५० वर्ष लकड़ी बीनने के लिए सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार उन्हें ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पहुंची १०८ घायल को अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा था, इसी दौरान उसने दमतोड़ दिया।