8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार के अंदर ड्राइवर को दिनदहाड़े मारी गोली, पुलिस के लिए भूत बना अपराधी

कार के अंदर ड्राइवर को मारी गोली, पुलिस को नहीं मिले अपराधी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dhirendra Singh

•

Updated: 12 Dec 2017, 9:34 PM IST

shooter attempt to murder

shooter attempt to murder

लखनऊ. राजधानी के नाका थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार सवार एक व्यक्ति को गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया गया। भीड़-भाड़ वाली बाजार के बीच दोस्तों के साथ कार के अंदर गोली मारने की घटना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। इसके बाद दोस्तों ने ही घायल युवक को ट्रामा सेंटर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल और अस्पताल में जानकारी जुटाई, हालांकि हमावरों का पता नहीं चल सका।

बंद कार में ड्राइवर को मारी गोली

एएसपी पश्चिमी विकास त्रिपाठी के मुताबिक घायल की पहचान 25 वर्षीय शुभम त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो कि मकबूलगंज, अमीनाबाद (लखनऊ) का रहने वाला है। शुभम टैक्सी चलाने का काम करता है। वह अपनी टैक्सी में तीन लोगों को लेकर दिल्ली गया था। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली से लखनऊ लौटा। उसने एक शख्स का इटावा में उतार दिया था। वहीं दो लोगों मनोज साहू और शैलेंद्र को लेकर लखनऊ वापस आया। यहां शुभम दोनों के साथ पान दारिबा इलाके में एक सब्जी बाजार के पास करीब शाम 4 बजे गाड़ी खड़ी कर बैठा था। इसी दौरान उसे तेज दर्ज हुआ। वहीं गाड़ी में बैठे दोनों शख्स ने गोली की आवाज सुनी। गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे शख्स ने शुभम के कंधे से खुन निकलते देखा। इसके बाद उसे फौरान ट्रामा लेकर पहुंचे। यहां पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि पुलिस को जांच के दौरान अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस अब घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक अस्पताल में शुभम की स्थिति सामान्य है। डॉक्टरों ने गोली निकाल ली है। वहीं पुलिस ने गाड़ी में बैठे दोनों शख्स से भी पूछताछ की है।

पिता ने कहा किसी से दुश्मनी नहीं
शुभम के पिता रमेश त्रिपाठी सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे। जो कि रेलवे विभाग से रिटायर कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि शुभम 2015 से गाड़ी चला रहा है। लेकिन उसकी इस दौरान किसी से लड़ाई नहीं हुई। फिलहाल इस घटना से वह सदमे में है।