3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: बेटी, पत्नी और पड़ोसी को मारी गोली, फिर खुद को गोली से उड़ाया

नगर के मोहल्ला मुफ्ती साहब बूरा वाली गली निवासी संजीव चौरसिया उर्फ हैपी की हरकतों से लोग दंग रह गए।

2 min read
Google source verification
Farrukhabad Crime

Farrukhabad Crime

फर्रुखाबाद. नगर के मोहल्ला मुफ्ती साहब बूरा वाली गली निवासी संजीव चौरसिया उर्फ हैपी की हरकतों से लोग दंग रह गए। हैपी ने पड़ोसी को गोली मारने के बाद स्वयं की पुत्री और पत्नी को भी गोली मारने के बाद स्वयं को भी गोली मार ली। घटना में हैप्पी की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

पुलिस ने बरामद किया हथियार

जानकारी के मुताबिक हैपी रामदीन चौरसिया का 45 वर्षीय पुत्र तथा घुमना बाजार में पान विक्रेता सुधीर चौरसिया का परिजन था। हैपी फेरी लगाकर पान मसाला बेचने के बाद मोहल्ले के अल्पसंख्यक के चबूतरे पर मसाला बेचता था, जिसका परिवार वाले अक्सर विरोध करते थे। परिजनों ने हैपी को भगाने के लिए उसकी पिटाई भी कर दी। साथ ही पड़ोसी युवक इरशाद ने हैपी के ऊपर पानी डाल दिया। इससे गुस्साए हैपी ने इरशाद के तमंचे से गोली मार दी और घर जाकर 16 वर्षीय पुत्री नैनसी, 45 वर्षीय पत्नी अनुराधा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। वारदात में हैपी की मौत हो गई। वहीं, गम्भीर रूप से घायल पत्नी और पुत्री को डॉ. हरिदत्त द्विवेदी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इरशाद को उपचार के लिये प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर सीओ सिटी व इंस्पेक्टर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने हैपी के घर छापा मारकर हत्या में प्रयोग किया गया तमंचा बरामद कर लिया। हैपी के पुत्री के अलावा एक पुत्र छोटू है।

घर जाकर बेटी और पत्नी को मारी गोली

घटना के बाद से छोटू बहुत ही डरा हुआ है। जब अपर पुलिस अधीक्षक मृतक के घर पहुंचे तो छोटू अपने कमरे छिपा हुआ बैठा था। पुलिस ने उसको डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी है। जब दोनों परिवारों से बातचीत की गई तो पैसे का लेनदेन का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि संजीव उर्फ हैप्पी ने किसी बात को लेकर इरशाद को गोली मार दी। इसके बाद घर जाकर अपनी बेटी नैनशी व पत्नी अनुराधा को भी गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। वारदात में संजीव उर्फ हैप्पी की मौत हो गई। वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग