ललितपुर. जनपद में गांजे की खेती धड़ल्ले से की जा रही है गांजे की खेती में लिप्त अपराधियों को ना तो कानून का खौफ है और ना ही उनके जिह्न में कानून का डर दिखाई देता है। जनपद में ऐसे कई स्थान है जहां पर पुलिस ने गांजा की खेती पकड़ी है। मगर यहां पुलिस को एक खाल तस्करी भी हाथ लगी है। हाल ही में ताजा मामला जनपद के थाना नाराहट के गांव डोगरा खुर्द में सामने आया है नाराहट पुलिस को मिली बहुत बड़ी सफलता जब पुलिस ने इंस्पेक्टर महेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में लगभग आधा एकड़ में हो रही गांजे की खेती को पकड़ा।