8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़ा गया सेना का जवान, हथियार समेत करीब 4 लाख बरामद

जिला एसपी की टीम ने पकड़े अभियुक्तों से 196 किलो डोडा चूरा, एक स्कार्पियो, एक इनोवा कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Punit Kumar

•

Updated: 12 Dec 2017, 8:59 PM IST

inter state Drug smuggler

झालावाड़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिसमें झालावाड़ पुलिस को मंगलवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एसपी द्वारा गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल 4 आरोपियों को पकड़ा है। तो वहीं इस गिरोह में सेना के एक जवान के शामिल होने की बात भी सामने आई है। जिसे पुलिस पकड़ने में कामयाब रही।

Read More: सरकार के 4 साल- ज्यादातर वादों को भूली सरकार, मूलभूत सुविधाओं के लिए भी लोग परेशान

जिला एसपी की टीम ने पकड़े अभियुक्तों से 196 किलो डोडा चूरा, एक स्कार्पियो, एक इनोवा कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले पर जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खुशालराजसिंह पुरोहित और पुलिस उपअधीक्षक छगनसिंह राठौड़ को निर्देश दिए। जिसके बाद थानाधिकारी रायुपर के निर्देश पर टीम का गठन किया। फिर मुखबिर की सूचना पर रायपुर थाना क्षेत्र के औसाव का खेड़ा गांव के माल में पुलिस बने सिंह सौंधिया के फार्म हाउस पर पहुंची जहां अवैध डोडा चूरा के साथ भजनाराम निवासी जोधपुर (सेना जवान), लक्ष्मण दास खारा निवासी, हरजिन्दर सिंह और बुद्दुसिंह को पकड़ने में कामयाब रही।

कार्यवाई कर पुलिस ने जब्त की ये समान-

पुलिस सोमवार शाम को मुख्य तस्कर और हार्डकोर अपराधी बनेसिंह सौंधिया निवासी औसाव का खेड़ा के खेत पर पहुंची। यहां पुलिस को डोडा चूरा के 12 कट्टे (196 किलो) दो कार, दो मोटरसाइकिल, एक 12 बोर बदूंक डबल बैरल समेत 10 जिंदा कारतूस, दो इलेक्ट्रोनिक कांटे और 3 लाख 88 हजार रुपए बरामद किए। इस पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर चार जनों को गिरफ्तार कर लिया जबकि बनेसिंह फरार हो गया। साथ ही पुलिस को गाड़ियों से मिले बीमा कवर नोट के आधार पर गाड़ियों के नंबरों में भी असमानता दिखी।

सेना का जवान भी था शामिल-

पुलिस ने जिन चार अबियुक्तों को पकड़ा है, उनमें भजनाराम विश्नोई निवासी भोजासर जोधपुर, सेना का जवान बताया गया है। इसके अलावा लक्ष्मणराम विश्नोई खारा जोधपुर, बुदुसिंह बाजीगर गंगरोली जिला पटियाला पंजाब, हरजींदर सिंह सिक्ख, कोटली जिला पटियाला पंजाब के रहने वाले हैं। फिलहाल इस मामले की जांच-पड़ताल संजय कुमार मीणा कर रहे हैं। तो वहीं कार्यवाई करने वाले टीम में थाना प्रभारी कल्याण सिंह, प्रीतम सिंह, रामचन्द्र, राकेश, अनुराग सिंह, प्रकाश चन्द और रविकान्त शामिल रहे।

Read More: गुजरात चुनाव ? के बाद गुलाबी नगरी के आसमान में दो-दो हाथ करेंगे मोदी और राहुल

गौरतलब है कि जिले में मादर्क पदार्थों की तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। तो वहीं जिले की मध्यप्रदेश की सीमा का फायदा उठाकर अन्य राज्यों से भी अपराधियों की लगातार घुसपैठ पुलिस के लिए अलग चुनौती बनी हुई है।