कटनी. समाजसेवी संस्था कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा की जा रही पहल जरुरतमंद लोगों के लिए सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से संस्था निरंतर प्रयासरत है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में इस सप्ताह सोसायटी के प्रयासों से पांच रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान किया।
रक्तदाताओं में साहिल मनमानी, सच्चानंद लधवानी, पीयूष सोनी, रिजवान खान और अनुप बैसानी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। समय पर रक्त मिलने से कई ज़िंदगियाँ बचाई जा सकीं। समिति से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि रक्तदान से न केवल किसी अनजान या अपने परिचित व्यक्ति की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता को भी आत्मसंतुष्टि मिलती है।