Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रैमासिक परिणाम का किया मूल्यांकन, बोर्ड परिणामों को बेहतर बनाने दिया जोर

Initiative given to improve board results

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 23, 2024

Initiative given to improve board results

Initiative given to improve board results

उत्कृष्ट उमा विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

कटनी. शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में जिला समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह ने की। सहायक संचालक संभागीय शिक्षा अधिकारी जितिन लाहोटिया एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक दो चरणों में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के सभी हाइस्कूल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन दो चरणों में किया गया। प्रशासनिक व्यवस्था पर चर्चा, शैक्षणिक और अकादमिक व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई।
इस दौरान अतिशेष शिक्षकों की समीक्षा की गई। सभी संकुल, विद्यालयों में अतिशेष शिक्षकों की स्थिति पर चर्चा की गई। कार्यभार ग्रहण और कार्यमुक्त शिक्षकों की जानकारी ली गई। उच्च पद प्रभार में नियुक्त लोकसेवकों की स्थिति और न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की गई। त्रैमासिक परीक्षा परिणाम का मूल्यांकन करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई।

उत्तरी हवा का असर: दिन में भी गिरने लगा पारा, लगने लगी ठंड

दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
अधिकारियों और प्राचार्यों को आपार आईडी बनाने और उपयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया। एमपी टास्क से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई और त्वरित समाधान सुझाए गए। साइकिल वितरण की समीक्षा की गई और शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विकासखंड बड़वारा में चलाए गए घर-घर अभियान के तहत सफलता की कहानियां साझा की गईं। शासकीय हाई स्कूल लुरमी के प्राचार्य अभिषेक पांडे और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुजबुजा की प्राचार्य सीमा सिद्दीकी ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के अपने अनुभव साझा किए।

प्राचार्यों को निर्देश और दिए सुझाव
प्राचार्यों ने परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए सुझाव दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने शैक्षणिक व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। यूडाइस पोर्टल, एमपी टास्क, और आपार आइडी पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। शैक्षणिक और अकादमिक व्यवस्थाओं में सुधार के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने प्राचार्यों को प्रोत्साहित किया। इस बैठक के दौरान प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई। सभी उपस्थित अधिकारियों और प्राचार्यों ने इन निर्देशों और कार्य योजनाओं को अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।