26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौतस्करी मामले में कटनी पुलिस पर आरोप लगाने वाला पन्ना का थाना प्रभारी लाइन अटैच

गौतस्करी मामले में गलत निकला शाहनगर टीआई का इनपुट!, पन्ना एसपी ने शाहनगर टीआई को किया लाइन अटैच
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shiv Pratap Singh

•

Updated: 13 Jun 2018, 12:37 PM IST

UP Police

UP Police

कटनी. पन्ना जिले के शाहनगर से पशु लेकर जा रहे तस्करों से शाहनगर थाना प्रभारी की भी मिलीभगत थी। तस्करों के संपर्क में थाना प्रभारी खुद थे और तस्करों के ही परिचितों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। पन्ना एसपी ने मामले का खुलासा होने व शाहनगर थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध पाते हुए लाइन अटैच कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहनगर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने कुठला पुलिस सहित जिले के आला-अधिकारियों को शाहनगर पेट्रोलपंप के पास ट्रकों से अवैध वसूली होने की जानकारी ग्राम महमा चौकी बोरी जिला पन्ना निवासी राशिद खान से मिलना बताया था। टीआई ने बताया था कि राशिद खान कटनी की ओर से लौट रहा था और शाहनगर पेट्रोलपंप के पास उसने अवैध वसूली होते देखी तो मुझे सूचना दी,जिसके बाद मैं मौके पर पहुंचा था। इधर जांच में थाना प्रभारी शाहनगर का इनपुट सही नही निकला है। थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद और राशिद के बीच फोन पर बात होना पाया गया। लेकिन पुलिस ने जब राशिद की कॉल डिटेल और लोकेशन निकाली तो राशिद का कटनी आना ही नहीं पाया गया। ऐसी स्थिति में शाहनगर थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। हालाकि पूरे मामले में सीएसपी विजयप्रताप ङ्क्षसह ने ऐसी कोई किसी जानकारी से इंकार किया है। उल्लेखनीय है कि ८ मई को कुठला थानाक्षेत्र के पहलवान ढ़ाबा के समीप कुठला थाने में पदस्थ दो आरक्षक और शाहनगर टीआई के विवाद हुआ था। पूरा मामला गौतस्करी से जुड़ा था।
जांच में दोषी तो करेंगे कार्रवाई
जांच अधिकारी कुठला थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच जारी है। पन्ना जिले से भी आवश्यकता पडऩे पर जांच रिपोर्ट मांगी जाएगी। इस मामले में कुठला थाना के आरक्षकों की भूमिका की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इनका कहना
शाहनगर थाना प्रभारी को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी मिली है। प्रकरण की जांच सीएसपी व थाना प्रभारी कर रहे हैं। ममाले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विवेक कुमार लाल, एएसपी