3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन वेयर हाउस संचालकों को नोटिस, चावल जमा कराने में गड़बड़ी

Irregularity in rice storage
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 23 Nov 2024, 8:00 PM IST

Rice

Rice

खाद्य मंत्री से भी शिकायत, दाल मिल संचालक ने लगाए गंभीर आरोप

कटनी. जिले में सीएमआर चावल जमा करने में गड़बड़ी की शिकायत खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री को भेजी गई है। जय जगदम्बे दाल मिल के संचालक अमर पंजवानी ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद दो दिन पूर्व बड़वारा स्थित एक वेयरहाउस में विभागीय जांच टीम पहुंची। हालांकि जांच में क्या तथ्य सामने आए, इस पर अधिकारी टिप्पणी से बच रहे हैं। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि विपणन वर्ष 2023-24 में नागरिक आपूर्ति निगम ने मिलर्स व वेयरहाउस मालिकों से मिलीभगत कर करोड़ों रुपए का चावल बिना जमा किए कागजों में दिखाया है।
शिकायतकर्ता ने लॉट नंबर 7, 6 और 9 से संबंधित बुक नंबर और सीडीओ नंबर का उल्लेख कर गड़बड़ी के प्रमाण पेश किए हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर जांच हो तो यह बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है। शिकायत में कहा गया है कि जिला प्रबंधक तिवारी द्वारा मिलर्स से लेन-देन में अस्थाई कंप्यूटर ऑपरेटरों के माध्यम से मध्यस्थता कराई जाती है। तिवारी पर रीवा जिले में भी इसी प्रकार की गड़बड़ी के आरोप हैं। शिकायतकर्ता ने जिला प्रबंधक और गोदाम प्रभारी को निलंबित करने, वेयरहाउस और राइस मिलरों को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग की है। शिकायती पत्र खाद्य मंत्री, प्रमुख सचिव, और आयुक्त को भी भेजा गया है।

उत्तरी हवा का असर: दिन में भी गिरने लगा पारा, लगने लगी ठंड

यह होती है प्रक्रिया
चावल वेयर हाउस द्वारा जमा कराया जाता है। नान द्वारा सिर्फ चावल जमा करने के लिए ऑर्डर दिया है। मिलर्स जब चावल लेकर आता है तो ऑर्डर के अनुसार गोदाम में जमा कर देता है। वेयर हाउस गेट पास तैयार करता है। इसके बाद वेयर हाउस में धर्मकांटा में तौल कराते हैं। गोदाम परिसर व अंदर डंप होता है। सर्वेयर गुणवत्ता परीक्षण करता है। इसके बाद परिणाम की ऑनलाइन एंट्री होती है। 24 घंटे के बाद केंद्र प्रभारियों के पोर्टल पर दिखता है कि यह चावल आया है और पास हो गया है। वेयर हाउस वाले गेट पास, कांटा पर्ची, तौल पत्रक, डिपॉजिट ऑर्डर केंद्र प्रभारी को देेते हैं तो एंट्री हो जाती है। फिर वेयर हाउस डब्ल्यूएचआर काटता है।

वर्जन
राय वेयर हाउस बड़वारा-लखाखेरा का दौरा किया तो वह बंद मिला। संचालक को नोटिस जारी किया है, क्योंकि शिकायत है कि इन्होंने अपने ही गोदाम में ही चावल जमा कर लिया था। वेयर हाउस, केंद्र प्रभारी व सर्वेयर को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा शुक्रवार को रामकृष्ण वेयर हाउस झुकेही, हरजीत वेयर हायर हाउस चाका के पास का निरीक्षण किया। दोनों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।
देवेंद्र तिवारी, डीएम नान।