11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय किसान फसल ऋण योजना में किसानों के खाते में सीधे जमा नहीं होगी माफी की राशि

यहां 35 हजार किसानों को होगी 105 करोड़ रुपये की ऋण माफी, सहकारी बैंकों की ऋण राशि अपेक्स बैंक भोपाल तो राष्ट्रीयकृत बैंकों की लोन राशि किसानों के खाते में होगी जमा

less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur

kisan

कटनी. जय किसान फसल ऋण माफी योजना में किसानों को ऋण माफी की प्रक्रिया चल रही है। जिले के जिन किसानों ने सहकारी बैंक के अधीन संचालित अलग-अलग सोसायटी से लोन लिया है, उन किसानों को माफी की राशि सीधे भोपाल स्थित अपेक्स बैंक में जमा होगी। जिन किसानों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों से लोन लिया है, उन किसानों की फसल ऋण माफी की राशि बैंक खाते में जमा होगी।
जिलेभर में पहले चरण में 35 हजार किसानों को लगभग 105 करोड़ रुपये की ऋण माफी होगी। जिन किसानों का ऋण कालातीत हो गया है उनका 2 दो लाख तक और अकालातीत किसानों का 50 हजार रुपये तक ऋण माफ होगा।
ऋण माफी योजना में जिलेभर में 60 हजार किसानों में से 50 हजार ने ऋण माफी आवेदन जमा किया। इसमें 7 हजार से ज्यादा किसानों ने पिंक फार्म भरा है। इन आवेदनों की जांच होगी। ये ऐसे आवेदन हैं जिनमें सहकारी व दूसरी बैंकों में किसानों के नाम ऋण प्रकरण स्वीकृत किए जाने के दौरान नियमों का पालन नहीं हुआ।
जय किसान फसल ऋण माफी योजना में किसानों को ऋण माफी के बाद सम्मान पत्र देने सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसमें 26 फरवरी को कटनी तहसील का शिविर कृषि उपज मंडी में और ढीमरखेड़ा और बरही में तहसील मुख्यालय में आयोजित होगा। 27 फरवरी को बहोरीबंद में 28 फरवरी को रीठी व बड़वारा तहसील व एक मार्च को विजयराघवगढ़ तहसील में शिविरों का आयोजन होगा।
इस संबंध में कलेक्टर केवीएस चौधरी का कहना है कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में तहसील स्तरीय शिविर का आयोजन कर किसानों को सम्मान पत्र देने के लिए सभी एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।