22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारोसे के बाजार: कटनी का ऐतिहासिक सराफा बाजार, व्यापार की धडकऩ, राजधानी के साथ जोडकऱ रखे है कई प्रदेश

Jewelers Market Katni Business

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Oct 20, 2024

Jewelers Market Katni Business

Jewelers Market Katni Business

सराफा बाजार का समृद्ध इतिहास और व्यापारिक महत्व, कई प्रदेशों से आ रहे गहने, कई जिलों के लोग करने पहुंच रहे खरीदारी

कटनी. रोशनी का महापर्व दीपावली 31 अक्टूबर को बड़े ही उल्लास और उमंग के साथ मनेगी। इस पर्व की तैयारी बाजार में जोरों पर है। ऐसे में हम आपको पत्रिका के साथ शहर के भरोसे के बाजार की सैर कराते हैं। कटनी का सराफा बाजार हो या अनाज का, खनिज संपदा का हो या फिर परचून का…। व्यापार की बेहद मजबूत नीव है। खास बात तो यह है कि सामग्री में गुणवत्ता, अपने पन की मिठास और विश्वसनियता कूट-कूटकर भरी है। कारोबार कई जिलों को जोड़े ही है, साथ ही देश की राजधानी दिल्ली, मायानगरी मुंबई के साथ कई प्रदेशों की धडकऩ है।
कटनी शहर का आजार अब जिला, प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि सात समंदर पार तक अपनी साख बना चुका है। त्योहार में बाजार दमकता है तो ऐसे माहौल में यहां के कारोबार की चर्चा व चमकते व्यापार की चर्चा आवश्यक है। आपतक कारोबार की गुणवत्ता, महत्वता व विश्वसनियता की डोर पहुंचा रहे हैं। कटनी का कारोबार न सिर्फ जिले को सशक्त बना रहा है, बल्कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही सात समंदर पार तक सुर्खियां बटोर रहा है। कटनी का सराफा बाजार न केवल इस जिले का बल्कि आसपास के कई जिलों के लोगों का प्रमुख आकर्षण केंद्र है। कटनी जिले के साथ-साथ शहडोल, उमरिया, जबलपुर, मैहर, सतना, सीधी, सिंगरौली, पन्ना और दमोह जिलों के लोग यहां आभूषणों की खरीदारी करने के लिए आते हैं। इस बाजार की ख्याति इतनी है कि यहां से खरीदी गई ज्वेलरी मध्य प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सप्लाई होती है। विशेष रूप से यहां की नक्काशीदार ज्वेलरी लोगों की पसंद बन गई है, और यही कारण है कि कटनी के सराफा बाजार की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

कई प्रदेशों को जोड़ता है व्यापार
सराफा कारोबारी विष्णु सोनी, ललित सोनी बताते हैं कि कटनी का सराफा कारोबार कई प्रदेशों को जोड़े हुए हैं। यहां के बने गहने दूर-दूरतक तो जाते ही हैं, साथ ही बड़ी तादाद में आभूषण बाहर से बनकर आते हैं। दिल्ली, झांसी, मथुरा, आगरा, रतलाम, इंदौर, मुंबई, सोल्हापुर, कोयम्बटूर, छत्तीसगढ़ रायपुर से अधिक गहने बनकर आते हैं। चांदी का प्रमुख कारोबार और समृद्ध कारोबारी यहां की पहचान हैं। सुरेश सोनी बताते हैं कि कटनी के चांदी की विश्वसनीयता बड़ी प्रसिद्ध है। कटनी के सराफा बाजार में चांदी का व्यापार प्रमुख रूप से होता है। इस बाजार में चांदी के गहनों की बिक्री काफी होती है और यह व्यापारिक रूप से इस क्षेत्र को मजबूती देता है। यहां के सराफा कारोबारी अत्यंत समृद्ध माने जाते हैं और उन्होंने अपने कारोबार को वर्षों से सफलतापूर्वक बनाए रखा है।

सिंगरौली रेलखंड पर यार्ड रिमॉडलिंग, कई ट्रेनें निरस्त व मार्ग परिवर्तित

पाई जा रही व्यापारिक विविधता
शहर में व्यापारिक विविधता की भरमार है। सराफा बाजार के अलावा, कटनी का बाजार अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। यहां कपड़ा, अनाज, दाल, चावल और परचून सहित कपड़ों का भी बड़ा कारोबार होता है। यह व्यापारिक विविधता इस बाजार को और भी विशेष बनाती है और इसे एक व्यापारिक हब के रूप में उभारती है।

दीपावली से पहले बाजार की रौनक और व्यापारियों की उम्मीदें
दीपावली का त्यौहार व्यापारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। दीपावली के दस दिन पहले से ही कटनी का बाजार गुलजार हो जाता है। इस दौरान ग्राहक बड़ी संख्या में खरीदारी करने के लिए बाजार आते हैं। व्यापारियों को दीपावली के समय पर अच्छी ग्राहकी की उम्मीद होती है और वे इस मौके का बेसब्री से इंतजार करते हैं। धनतेरस से दो दिन पहले से लेकर दीपावली की आधी रात तक बाजार दमकता रहता है। हर दिन बाजार में करोड़ों की धनवर्षा होती है।