4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्यप्रदेश के इस शहर में नगर निगम ने खोला बर्तन बैंक, मिल रहे नि:शुल्क, प्रदूषण को खत्म करने शुरू की पहल

गर निगम कटनी द्वारा स्वच्छता व पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए खास पहल शुरू की गई है। नगर निगम में बर्तन बैंक खोला गया है। इसके लिए पूरी तैयारी नगर निगम ने कर ली है। गुरुवार से आवश्यकता पडऩे पर शहर के लोग बर्तन प्राप्त कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Jan 10, 2020

Katni Municipal Corporation opens Bartan banks to reduce pollution

Katni Municipal Corporation opens Bartan banks to reduce pollution

कटनी. नगर निगम कटनी द्वारा स्वच्छता व पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए खास पहल शुरू की गई है। नगर निगम में बर्तन बैंक खोला गया है। इसके लिए पूरी तैयारी नगर निगम ने कर ली है। गुरुवार से आवश्यकता पडऩे पर शहर के लोग बर्तन प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि जो लोग प्लास्टिक, डिस्पोजल आदि हजारो रुपये खर्च कर खरीददते हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा आयोजन के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क बर्तन दिए जाएंगे। हर प्रकार का भोजन बनाने के लिए बर्तनों का इंतजाम किया गया गया है। शादी, भंडारा, सम्मेलन, त्रयोदशी, सामाजिक कार्यक्रम सहित अन्य सामूहि प्रयोजनों के लिए शहर के लोग बर्तन बैंक से बर्तन ले सकते हैं। नगर निगम के कर्मचारी यहां पर बर्तन ले जाने वाले की एंट्री व बर्तनों की संख्या दर्ज करेंगे और दे देंगे। उपयोग के बाद व्यक्ति को बर्तन बैंक में जमा करने होंगे। प्लास्टिक के बढ़ते दुष्परिणाम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस जिले को मिल गया था ओडीएफ का तमगा, जबकि थे ऐसे हालात, पढिय़े यह रिपोर्ट

हर बर्तनों का रहेगा स्टॉक
नगर निगम द्वारा गंजा, कढ़ाई, परांत, थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, करछुली, बाल्टी, अचारदान, प्लेटें सहित अन्य जरूरी सामग्री मंगाई गई है। नगर निगम के एक कक्ष को बर्तन बैंक बनाया गया है, जहां पर संपूर्ण सामग्री रखवाई गई है। यहां से लोग निगम द्वारा तय की गई गाइड लाइन के अनुसार लेकर जाएंगे। नगर निगम के इंजीनियर राकेश शर्मा ने कहा कि शहर में स्वच्छता और पर्यावरण प्रदूषण से निजात दिलाने की इस मुहिम में हर आम और खास को आगे आना होगा।

इनका कहना है
शहर को स्वच्छ बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए यह पहल शुरू की गई है। शहर के लोगों को आयोजन के लिए बर्तन नि:शुल्क मुहैया कराए जाएंगे। शहरवासियों को स्वच्छता के लिए आगे आना होगा।
आरपी सिंह, आयुक्त नगर निगम।

Story Loader