
फर्जी आईएएस बनी कटनी की युवती मोनिका
कटनी. फर्जी IAS बनी कटनी की युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इन दिनों झारखंड के रांची में रह रही थी, वहीं उसकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार युवती का नाम मोनिका है। खुद को 2020 बैच की आइएएस अधिकारी बता कर उसने रांची के अशोक नगर में किराए का मकान लिया था।
बताया जा रहा है कि 20-25 दिन पहले ही मोनिका रांची शिफ्ट हुई थी। उसने अशोकनगर रोड नंबर 01 में किराये का मकान लिया। मोनिका ने मकान मालिक व पड़ोसियों को बताया था कि वह जमशेदपुर में असिस्टेंट कलेक्टर पद पर तैनात है। जमशेदपुर में तैनाती और रांची में रहने पर उसका कहना था कि फिलहाल उसकी छुट्टी चल रही है। इस पर मकान मालिक और पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मकान मालिका की सूचना पर अरगोड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मोनिका को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में मोनिका का खेल पकड़ में आ गया। इस पर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। मोनिका के पिता शेषमणि कटनी में हेडमास्टर है, जबकि मां सरकारी विभाग में क्लर्क। पुलिस के अनुसार मोनिका का परिवार 213, बड़वाराकला, ग्राम कला, तहसील बड़वारा, कटनी का रहने वाला है।
पुलिस की पूछताछ में मोनिका ने बताया कि वह दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से आइएएस की तैयारी कर रही थी। ठसक दिखाने और रिश्तेदारों पर रौब जमाने के लिए उसने ऐसा किया। हालांकि पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं है। लिहाजा पुलिस इस पूरे मामले की सूक्ष्म जांच में जुटी है। अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार के मुताबिक फिलहाल ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस पूरी जांच कर रही है।
मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथ रिटायर्ड आर्मी जवान शशि उरांव को बॉडीगार्ड और कोकर आदर्श नगर निवासी राकेश कुमार को ड्राइवर के रूप रखा था। इसके अलावा नगड़ी निवासी राधा देवी को रसोइया बनाया था। इन तीनों ने बताया कि उन्हें मैडम ने यही बताया था कि वे आइएएस हैं। पुलिस दो दिनों से मोनिका पर निगरानी कर रही थी।
मोनिका के पास से नाम के साथ आइइएस लिखा बोर्ड, झारखंड सरकार का फर्जी लोगो, डिप्टी कलेक्टर का फर्जी लेटर पैड बरामद किया गया है। साथ ही पुलिस ने दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा बुक कराने के लिए चीफ सेक्रेटरी के नाम से लिखा हुआ पत्र भी बरामद किया है। मोनिका ने आइएएस अधिकारी का फर्जी आइकार्ड भी बनवा रखा था। जिसे पुलिस के पहुंचते ही नष्ट कर दिया।
Published on:
24 Jul 2021 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
