9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध कॉलोनियों के खसरों की नगर निगम ने जारी की सूची, लोगों को किया आगाह

अवैध कॉलोनियों पर निगम की सख्ती, प्लॉट खरीदने से पहले वैधता जांचने कही बात, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जारी

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Apr 09, 2026

List of Khasras of illegal colonies released

List of Khasras of illegal colonies released

कटनी. शहर में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर रोक लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने चिन्हित अवैध कॉलोनियों के खसरा नंबर सार्वजनिक करते हुए नागरिकों से कहा है कि किसी भी भूमि या प्लॉट का क्रय-विक्रय करने से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की जांच अवश्य कर लें। बिना अनुमति विकसित कॉलोनियों में निवेश करने पर भविष्य में कानूनी व आर्थिक नुकसान की बात कही है।
कॉलोनी सेल प्रभारी अंशुमान सिंह ने बताया कि कई कॉलोनाइजर बिना स्वीकृति के प्लॉटिंग कर मध्यप्रदेश नगर पालिका (कॉलोनी विकास) नियम 2021 का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे मामलों में नियम 22(2) एवं 22(3) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इन खसरा नंबरों में पाई गई अवैध कॉलोनियां

जगमोहन दास वार्ड के खसरा नंबर 462/7ए, 463/19ए, 464/5 (0.633 हे.), 460/4/2, 460/5/4, 460/6ख, 460/7, 461, 356 शामिल हैं। ग्राम अमकुही (प.ह.नं. झिंझरी) में 194/1, 201/3, 194/2, 201/1/1/1/1, 195, 201/1, 204, 205 तथा ग्राम बड़वारा में 1448/6क, 1448/6, 1449/3, 1448/5, 1449/2, 1449/9, 1448/4क, 1449/1, 1448/80क, 1447/3, 1448/7, 1449/4 (कुल 1.66 हे.) शामिल हैं। बाल गंगाधर तिलक वार्ड में 32/1, 33/1 (0.539 हे.), 12/6, 13 (1.477 हे.), 69/1/2/1/1, 93/1, 51/1, 51/2, 51/3 तथा राम मनोहर लोहिया वार्ड में 344/13 (0.150 हे.), 635/1, 636/1, 637, 638 शामिल हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में 1369/1, 1370/1, 1370/2 (0.080 हे.), 1497/1/1 (0.985 हे.) दर्ज हैं। सावरकर वार्ड में 597/1 (1.038 हे.) तथा 607/8क, 607/5, 603, 605, 606/1, 602/2 (1.50 हे.) शामिल हैं। इसके अलावा रफी अहमद किदवई वार्ड 554/5, राजीव गांधी वार्ड 1417/1ग, 1418/1ग (0.45 हे.), रामकृष्ण परमहंस वार्ड (छपरवाह, मंगल नगर) में 215/1/2, 214/1/2/2, 215/5/1, 193/3/1/2, 193/3/4/1, 193/3/4/2, 193/4, 193/3/1/1/1/1, 1509/1, 1511/9, 1510/1 शामिल हैं।

ये भी है अवैध कॉलोनी

चन्द्रशेखर आजाद वार्ड 243/3, 244/3, 228/3, 245/3, 264/3, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 482/5, 483/5, 485/5, 486/5, 500/7, 486/2, 483/6, 745/6, 486/6, 500/8, 546/14, 547/9, 551/3, विश्राम बाबा वार्ड 1401/2/2, 1401/2/1, महाराणा प्रताप वार्ड 248/5, 216/2 शामिल हैं। रवीन्द्रनाथ टैगोर वार्ड (पडऱवारा) में 571, 572/2, 584, आचार्य विनोबा भावे वार्ड में 932, 923, 924, 925, 926, 927, 450, 451, 452, 479, 484, 723, शुभ सिटी के पीछे 204/11, 204/3 तथा बाबू जगजीवन राम वार्ड 586/12/1 और रामनिवास सिंह वार्ड (मंगल नगर) में 189/2, 190/1क, 191, 192 शामिल हैं। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नागरिकों को जागरूक रहकर ही निवेश करना चाहिए।