
फाइल फोटो पत्रिका
कटनी। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना, मसूर और सरसों बेचने के लिए 54 हजार 28 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें सबसे अधिक 52 हजार 991 किसान गेहूं विक्रय के लिए पंजीकृत हैं। हालांकि एक अप्रेल से शुरू होने वाली खरीदी बारदाना की कमी के चलते अब 15 अप्रेल से प्रारंभ की जाएगी, जिससे किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है।
खरीदी से पहले सबसे बड़ी चुनौती पंजीकृत किसानों का क्रॉस सत्यापन बना हुआ है। जिले में 28 हजार 394 किसानों का पुन: सत्यापन किया जाना है, लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। ई-सत्यापन पोर्टल पर सैटेलाइट से प्राप्त फोटो और राजस्व विभाग के सर्वे डाटा में अंतर सामने आया है, जिसके कारण दोबारा सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक 16 हजार 672 किसानों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि 11 हजार 356 किसानों का सत्यापन शेष है। यह प्रक्रिया तहसीलदार लॉगिन के माध्यम से की जा रही है।
जिले में कुल 25 हजार 442.36 हेक्टेयर रकबे का सत्यापन किया जा रहा है, जिसमें 749.63 हेक्टेयर का अंतर पाया गया है। अधिकारियों के अनुसार सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो सकेगी, जिससे किसानों को राहत मिल पाएगी। अता दें कि तहसील बहोरीबंद के 6133, ढीमरखेड़ा 5327, विजयराघवगढ़ के 3376, स्लीमनाबाद तहसील के 3068, रीठी 2835, बड़वारा 2599, बरही 1981, कटनी नगर 1576 व कटनी के 1499 किसानों का फिर से सत्यापन कराया जा रहा है।
बता दें कि जिन किसानों के डाटा में भिन्नता है उनका क्रॉस सत्यापन 31 मार्च तक पूर्ण कराना था। बता दें कि रैंडम मिलान पर गलतियां सामने आई थीं। सिकमी-बटाईदार के नाम अलग हैं। इसके लिए 10 प्रतिशत डाटा के जांच का लक्ष्य रखा गया था। कई स्थानों पर खाली जमीन, बंजर जमीन व सरकारी जमीन का भी पंजीयन होना बताया जा रहा है।
तहसील पंजीयन रकबा गेहूं चना मसूर सरसों
बहोरीबंद 11046 20302 10826 930 59 1497
ढीमरखेड़ा 9842 13106 9748 993 142 126
विगढ़ 6871 13076 6780 496 300 561
रीठी 5659 11919 5411 405 190 1502
स्लीमना. 5386 10287 5367 156 19 45
बड़वारा 5223 7579 5043 982 437 924
बरही 4210 7625 4087 480 338 579
कटनी न. 2998 5476 2951 105 94 286
कटनी 2793 4580 2778 51 20 156
------------------------------------------------------------------
योग 54028 93955 52991 4598 1599 5676
------------------------------------------------------------------
सरकार को समर्थन मूल्य में किसान चना, मसूर, सरसों की भी उपज बेचेंगे। इसके लिए किसानों ने पंजीयन कराया है। 9 तहसील में चना के लिए 4598 किसान, मसूर के लिए 1599 किसान व सरसों के लिए 5676 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों को उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर कलेक्टर ने निर्देश भी जारी किए हैं।
- 06 केंद्र बनाए गए हैं मसूर खरीदी के लिए
- 28 मई तक होगा चना-मसूर का उपार्जन
- 5875 रुपए प्रति क्विंटल बिकेगा चना
- 2585 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य
- 40 रुपए प्रति क्विंटल का गेहूं में अतिरिक्त बोनस
- 70 से अधिक केंद्रों में होगी गेहूं की खरीदी
जिले में समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए 54 हजार 28 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें सर्वाधिक संख्या गेहूं वाले किसानों ने की 52991 है। जिले में 28 हजार से अधिक किसानों का पुनर्सत्यापन कराया जा रहा है। राजस्व विभाग ने सत्यापन किया है। खरीदी शुरू होने से पहले संपूर्ण आवश्यक तैयारी की जा रही है।
Published on:
09 Apr 2026 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
