रैक न आने से नहीं गई कटनी-बीना
रेलवे प्रबंधन द्वारा कुछ ट्रेनों के चलाने के लिए समय पर रैक की व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिससे यात्रियों को भारी समस्या हो रही है। ट्रेन क्रमांक 51603 बीना-कटनी का रैक गुरुवार को नहीं आया, इसलिए शुक्रवार को ट्रेन क्रमांक 51604 कटनी-बीना पैसेंजर गई ही नहीं। यह ट्रेन प्रतिदिन 8 बजे रवाना होती है। बगैर पूर्व सूचना के ट्रेन के न जाने से समस्या हुई। यह समस्या कई बार निर्मित हो गई, इसके बाद भी रेल प्रबंधन रैक को लेकर ध्यान नहीं दे रहा।