5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहना किया तय, विधायक ने भरी कन्या की ओली…

अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन, बड़वारा विधायक भी हुए कार्यक्रम में शामिल

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 30, 2020

Marriage decided in introduction conference

कार्यक्रम मेंं मौजूद समाज के लोग।

कटनी. अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन स्वर्णकार धर्मशाला चांडक चौक में किया गया। जिसमें कई प्रदेश से समाज के लोग शामिल हुए। मंच से एक सैकड़ा युवक-युवतियों ने परिचय दिया और उसमें से 15 जोड़े तय हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बड़वारा विधायक विजयराघवेन्द्र सिंह मौजूद थे। मंच से परिचय के बाद तय हुए विवाह के कार्यक्रम में भी विधायक शामिल हुए और वर पक्ष की ओर से कन्या की ओली की रस्म अदा की।
विधायक सिंह ने स्वर्णकार समाज को विधायक निधि से 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी मंच से की। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए बदलाव के साथ चलना पड़ता है। दहेज जैसी कुरीति और खर्चीली शादियों में रोक लगाने की दिशा में अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के प्रयास सराहनीय हैं। इससे पहले जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन व ग्रामीण अध्यक्ष गुमान सिंह ने भगवान श्रीराम का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथि सुभाष जैन, सिकंदर बक्श, संरक्षक लोटनलाल स्वर्णकार, बद्रीविशाल सोनी, शंकर लाल सोनी, सुरेश सोनी, मनोहरलाल सोनी, गिरधारी लाल स्वर्णकार ने भी समाज के लोगों को संबोधित किया। समाज के अध्यक्ष विष्णु सोनी, विजय स्वर्णकार ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन हरिहर स्वर्णकार व रजनी सोनी ने किया।

मोबाइल पर आया क्यूआर कोड, स्कैन करते ही छूट गए पसीने...जानिए कारण
25 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
समाज की ओर से दूसरे परिचय सम्मेलन के बाद तृतीय सम्मेलन 24 फरवरी को कटाएघाट मोड़ पर आयोजित किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष सोनी ने बताया कि तीसरे सम्मेलन के बाद तय जोड़ों का सामूहिक विवाह 25 फरवरी को कराया जाएगा। कार्यक्रम में सुमन सोनी, कृष्णकुमार सोनी, अनुराग सोनी, जयकुमार सोनी, प्रफुल्ल सोनी, चंदा सोनी, रामस्वरूप सोनी, सुधीर सोनी, श्यामकुमार सोनी, रमेश सोनी, शंभुलाल सोनी सहित कटनी, इलाहाबाद, रायपुर, पनागर, सिहोरा, पेंड्रा, जबलपुर, करेली, बलौदाबाजार व अन्य शहरों से पहुंचे समाज के लोग शामिल थे।