22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवा-डंपर में पटरा लगाकर ओवरलोडिंग, अनदेखी कर रहे जिम्मेदार

पुलिस की नजर पड़ रही ना खनिज विभाग की

2 min read
Google source verification
Minerals, Exploitation, Bauxite, Dolomite, Transport, Arbitrary, Katni News

Minerals, Exploitation, Bauxite, Dolomite, Transport, Arbitrary, Katni News

कटनी। जिले में खनिज संपदा का मनमाना दोहन तो हो ही रहा है साथ ही ओवर लोडिंग से कारोबारी राजस्व के साथ सड़कों को क्षति पहुंचा रहे हैं। हाइवा व डंपरों में जमकर रेत, गिट्टी, पत्थर, बॉक्साइड, डोलोमाइट का परिवहन हो रहा है। शहर से लेकर गांव तक यह मनमानी जारी है, इसके बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। नीले कलर के हाइवा में ओवर लोड गिट्टी लोडकर चालक फर्राटे भरता हुआ जिला जेल के समीप यातायात नाके से गुजर रहा है। यह कछगवां की ओर गया, लेकिन इसे कहीं नहीं रोका गया और ना ही जांच की गई।
बरही नगर में भी खनिज संपदा का दोहन करने वाले ओवरलोड वाहन यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। वाहनों में जितनी क्षमता है कहीं उसे ज्यादा माल भरकर परिवहन किया जा रहा है, लेकिन स्थानीय प्रशासन इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह वाहन कोई मामूली व्यक्ति के नहीं है रसूखदारों के वाहन होने के चलते प्रशासन को कार्रवाई करने में पसीना छूट रहा है। गौरतलब है कि नगर में खनिज संपदा का दोहन करने वाले ओवरलोड वाहन दर्जनों की तादाद में विभिन्न गलियों में बेखौफ सरपट दौड़ रहे हैं, साथ ही इन वाहनों से जानमाल का खतरा बना रहता है।

विभागों की चुप्पी पर सवाल
ओवर लोडिंग सहित अवैध परिहवन व खनन पर खनिज विभाग को भी संज्ञान लेना चाहिए, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा। इसके अलावा थानों के सामने से वाहन मनमानी करते हुए गुजर रहे हैं, लेकिन पुलिस को कोई सरोकार नहीं है। तहसीलदार, एसडीएम भी चल रही मनमानी पर ध्यान नहीं दे रहे। परिवहन विभाग को ओवरलोडिंग से कोई सरोकार ही नहीं रहा है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी मातहत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में विभागों की चुप्पी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभी पूरा अमला चुनाव पर है। चुनाव प्रक्रिया हो जाए, इसके बाद ओवर लोडिंग सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
रमा दुबे, जिला परिवहन अधिकारी