17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठेकेदार से असिस्टेंट इंजीनियर और ऑपरेटर ने मांगी 25 हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए असिस्टेंट इंजीनियर और ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Himanshu Singh

Nov 11, 2024

lokayukt news katni

MP News: मध्यप्रदेश में भष्ट्राचार पर लगाम लगाने के लिए लगातार लोकायुक्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन फिर भी भष्ट्र अफसर रिश्वतखोरी बंद नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला कटनी से सामने आया है। जहां बिजली विभाग के और एसई को लोकायुक्त ने ठेकेदार से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।

दरअसल, बलराम दास पटेल बिजली विभाग के बी क्लास के ठेकेदार है। ग्राम लोहरवाड़ा के उपभोक्ता राजेश पटेल की राइस मिल के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए एस्टीमेट और डिमांड नोट तैयार करने को कहा गया था। इसी संबंध में डी ई राजीव चतुर्वेदी द्वारा ठेकेदार से इस काम के लिए 80 हजार रुपए मांगे गए थे। जिसकी शिकायत फरियादी ने जबलपुर लोकायुक्त में कर दी।

लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया कि शिकायत की जांच और रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद सोमवार को बलराम को रुपए लेकर भेजा गया। चंचल ने ऑपरेटर रविकुमार बर्मन को रिश्वत की राशि देने के लिए कहा। जैसे ही ठेकेदार ने पैस दिए, उसे रंगेहाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में असिस्टेंट इंजीनियर चंचल गुप्ता, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण राजीव चतुर्वेदी व प्राइवेट कर्मचारी ऑपरेटर रवि कुमार बर्मन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।