
mpelection Hardik Patel full hunkar, see video in Kisan Kranti sena
बाकल.बहोरीबंद
कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा के बाकल स्थित अवंतीबाई लोधी चौराहे पर किसान कांति सेना सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि 15 साल में नर्मदा का पानी किसान के खेत तक नहीं पहुंचा। यहां पेयजल की समस्या है। फिर भी बारिश का पानी सहेजने कोई व्यवस्था नहीं की। गांव में सड़क नहीं लोगों के आवागमन के लिए बसें नहीं और भोपाल में मेट्रो का उद्घाटन हो रहा है।
पटेल ने कहा मैं किसान का बेटा हूं। दस बीघा जमीन है। खेत पर कड़ी मेहनत करते हैं तब प्याज रोटी खा पाते हैं। मुझे यहां चुनाव नहीं लडऩा है। पर आप ऐसे नेता को चुनो जो आपकी जरुरतें समझे। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का ंतंज भी कसा। कहा भाजपा नेताओं के इशारे पर चलने वाले अफसरों की धमकी से डरना नहीं है। ये केस दर्ज करवाने के अलावा और कुछ कर भी नहीं सकते। पटेल ने कहा चुनाव आयोग को कटनी जिले का अध्यक्ष और महासचिव बीजेपी वालों को बना देना चाहिए। उनका इशारा कलेक्टर और एसपी को लेकर रहा।
हार्दिक ने कहा जिस गुजरात मॉडल के नाम पर आपने भाजपा को सत्ता के केंद्र पर बैठाया है। उस गुजरात में आज भी 32 में सिर्फ चार जिलों में नर्मदा का पानी है। सौराष्ट्र में पिछले 13 दिन में नौ किसानों ने आत्महत्या की। इनके पास ऐसा कोई फार्मूला नहीं है कि आपके विकास के लिये योजना बना सकें।
किसान नेता हाॢदक पटेल ने जय जवान-जय किसान ने नारे लगवाकर भाषण की शुरुआत की। सौरभ सिंह ने बताया कि बाकल में जो अपार जनसमूह है वह स्वयं के साधन से आई है। सोमवार को सुबह से ही बाकल की ओर आने वाली बसों को बंद करवा दिया गया था।
भाषण के अंश...
- हम सोचते हैं कि हमने विधायक, मंत्री व प्रधानमंत्री को चुनकर भेजा है। लेकिन वह हमारी गलत वोट की वजह से बना है। गधे जैसे नेताओं को चुनने का सिलसिला बंद करें। तभी हमारी जरुरतों के अनुसार काम होगा।
- किसान अपने परिवार और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने 24घंटे खेत पर मेहनत करता है। फिर आजादी के बाद से अब तक उसकी समस्या कम नहीं हुई।
- शिवराज सिंह ने 15 साल में तीन ही काम किए हैं। पहला व्यापम घोटाले में सौ से ज्यादा हत्याएं, दूसरा मंदसौर में किसानों को गोलियों से मरवाने का और तीसरा माँ नर्मदा का सीना छलनी करने का।
- बुंदेलखंड में दो मंत्री हैं। गोपाल भार्गव ने सिर्फ गुड़े पालने और गरीब लोगों पर अत्याचार करने का काम किया है। जयंत मलैया से आप सीख सकते हैं कि बिल्डिंग कैसे बनाई जा सकती है। किसी एक को सरकारी नौकरी देने का काम नहीं किया।
- अडानी, अंबानी शिवराज सिंह चौहान का बेटा थोड़ी बेरोजगार रहेगा। बेरोजगार आपका बेटा रहेगा क्योंकि आप मेहनत करते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने किसान का बेटा कहकर वोट मांगा। उसे झूठ बोलने की आदत थी। आपको सुनने की आदत थी। एक किसान बताये जिसे भावांतर से फायदा हुआ हो। भावांतर से प्रत्येक मंडी में दो सौ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
सरकार का ज्यादा विरोध करोगे तो जिलाबदर हो जाएगा: सौरभ सिंह
किसान क्रांति सेना जनसभा को संबोधित करते हुए बहोरीबंद विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद पीएम मोदी ने पहली घोषणा की थी कि कोई भी प्रदेश सरकार बोनस नहीं देगी। किसान को 50 किलो के परमिट में 45 किलो खाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी का कहना है कि ज्यादा विरोध करोगे तो जिलाबदर हो जाएगा। तो हमने कहा जिलाबदर होगा तो वहीं जनता की सेवा करने लगेंगे।
Published on:
23 Oct 2018 09:33 am
