12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

हजरत इमाम हुसैन अलैह को किया याद, इंसानियत के लगाए नारे, वीडियो में देखें ताजियां का अद्भुत नजरा

शहर में निकला ताजिया जुलूस, सवारियों से मांगी मन्नत, देररात कर्बला शरीफ और धाउचक्की घाट में ठंडे हुए ताजिये, ताजिया देखने उमड़ी भीड़

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Sep 22, 2018

Muharram procession in Katni town

Muharram procession in Katni town

कटनी. ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी एवं अंजुमन इस्लामिया ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में मोहर्रम पर्व शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान चल समारोह निकला। ताजिया शरीफ के जुलूस के सबसे आगे अगुवाई करते हुए नियाजी सिलसिले के पीर साहब आली जनाब किबला नासिक मिया मर्सिया पढ़ते हुए अपने अनुयायियों के साथ चल रहे थे। इस जुलूस में एक से बढ़कर लगभग 35 ताजिया शामिल हुईं। यह पर्व बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व है। हजरत इमाम हुसैन अलैह सलाम जो पैगम्बर साहब के नाती (नवासे) ने इस्लाम को बचाए रखने के लिए अपने खानदान के 72 लोगों को जंग में जानिसार कर दिया, लेकिन यजीद बादशाह के हाथ में अपना हाथ नहीं दिया। उन्ही की याद में ये पर्व मनाया गया। यह त्योहार यादे हुसैन है। इस त्योहार में 9 दिन लोग 1 तारीख से लेकर 10 तारीख तक अमने यादे हुसैन में मकबूल रहे और इबादत, पूजा-पाठ में लगे रहे। इस पर्व पर लोग अल्लाह के सामने माफी तलब की। 8 तारीख को अली गोल का जुलूस निकला। 9 तारीख की रात में ताजिया जुलूस निकला और कत्ल की रात मनाई गई। ताजिया सवारी जलसे के रूप में शहर में गश्त किया। 10 तारीख को मोहर्रम पर्व अपने-अपने ताजिया, सवारी, अखाड़े दिलावर चौक से निकले। मोहर्रम जुलुस में सबसे पहले सवारी चूड़ी बाले भाईजान परिवार की थी। मिशन चौक के तकियादार, मौला चौक ताजिया, अल्फर्टगंज, बरगवां, लखेरा, झर्राटिकुरिया, मंगल नगर, एनकेजे सहित अन्य क्षेत्र की ताजिया शामिल हुईं।

इन स्थानों से निकला जुलूस
मोहर्रम चल समारोह का चल जुलूस दिलावर चौक से शाम 7 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें ताजियादों ने बड़ी संख्या में ताजिया एकत्रित करके जुलूस को रवाना किया। ताजिया यासीन होटल से रजा चौक, मौला चौक, नगर निगम गली के सामने से होता हुआ सुभाष चौक, कमनिया गेट मे पहुंचकर दो घंटे के विश्राम के उपरांत वहां पर अखाड़े व ढोल का प्रदर्शन किया गया। यहां पर जो लोग आस्था से खड़े हुए थे उन्होंने ताजिया के सामने मन्नत मांगी। सवारियों के सामने लोगों ने मुराद रखी। इसके बाद जुलूस की वापसी सुभाष चौक, यूनियन बैंक के सामने विश्राम किया। यहां पर नजराना दिया गया। इसके बाद वापस थाना तिराहा के पास विश्राम किया। नगर निगम के सामने से होता हुआ सैय्यद बाबा बड़े दरबार के सामने विश्राम हुआ। हाजी गुलाम अहमद पूर्व विधायक के निवास, दिलावर चौक में हॉजी रौशन के निवास के सामने, मिशन चौक में रशीद कुरैशी के मकान के सामने, फिर गुल अहमद के मकान के सामने, इसके बाद हाजी नूरउलहक और गौश मोहम्मद के मकान के सामने, जहारा बेगम के मकान के सामने विश्राम का समय समाप्त हुआ। इसके बाद जुलूस कर्बला की तरफ विसर्जित होने के लिए रवाना हुआ। कर्बला घाट और धाउ चक्की घाट में ताजियों का विसर्जन किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान महापौर शशांक श्रीवास्तव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश जैन, पार्षद मौसूफ अहमद, हाजी अब्दुल कादिर, गिरीश गर्ग, कल्लू विश्वकर्मा, शकील अहमद कुरैशी, शिवकुमार यादव, रमेश सोनी, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष अजिरुद्दीन, नगर अध्यक्ष मकबूल अहमद, शकील अहमद कुरैशी, मो. अकील सिद्दीकी, वैश, मो. अकरम, शेख मुस्ताक, शाहीन सिद्दीकी, राजा जगवानी, रामनरेश त्रिपाठी, सुजीत द्विवेदी, विष्णु साहू, फिरोज अहमद अहमद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद रहे।

जगह-जगह हुआ लंगर कर आयोजन
मोहर्रम के अवसर पर जगह-जगह लंगर का आयोजन हुआ। पुराना बस स्टैंड समीप लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान बंटी खान, बाबा जायसवाल, कल्लू जैन, वीरेंद्र गुड्डा सहित अन्य जन मौजूद रहे। वहीं लश्कर ए हुसेन कमेटी द्वारा बाबली टोला में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग रहे। कार्यक्रम में इरशाद कुरैशी, अबरार कुरैशी, जमीर खान, शेख नसीर, अरशद खान, सलीम खान, सैय्यद जावेद, अली मुसिर, हुसैर, अमन राशिद कुरैशी, सादाब कुरेशी, दिलशाद, कुरैशी सहित अन्य मौजूद रहे।

कैमोर में भी निकला जुलूस
कैमोर. नगर परिषद कैमोर में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया। पुरानी मस्जिद के सदर आशिक बेग के निवास पर कैमोर के सदर हाजी गुलाम खान ने रोजेदारों का रोजा खुलवाया। इस दौरान नगर परिषद कैमोर अध्यक्ष गणेश राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


बड़ी खबरें

View All

कटनी

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग