5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाम से परेशान आम, अतिक्रमण तोडऩे से कतरा रहा निगम, सामने आई तीन विभागों की लापरवाही

लगातार बढ़ रहा वाहनों का दबाव और जाम से निजात दिलाने के लिए जो कार्रवाई शहर आठ माह पहले हो जानी थी वह अबतक नहीं हो पाई। शहर विकास को लेकर नगर निगम की बेपरवाही का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। जगन्नाथ तिराहा से लेकर गर्ग चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण होना है।

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Nov 16, 2019

Municipal corporation's negligence in breaking encroachment

Municipal corporation's negligence in breaking encroachment

कटनी. लगातार बढ़ रहा वाहनों का दबाव और जाम से निजात दिलाने के लिए जो कार्रवाई शहर आठ माह पहले हो जानी थी वह अबतक नहीं हो पाई। शहर विकास को लेकर नगर निगम की बेपरवाही का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। जगन्नाथ तिराहा से लेकर गर्ग चौराहा तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसको लेकर नापजोख का काम, अतिक्रमण किसका कहां तक टूटना है उसमें निशान भी लगा दिया गया है, लेकिन अबतक निगम के अधिकारी कार्रवाई को लेकर हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। अधिकारी आठ माह से टीम का गठन, डेढ़ साल से फेज-01 का काम पूरा होने का ही राग अलाप रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है चांडक चौक से लेकर घंटाघर तक समस्या इतनी गंभीर है कि हर पांच से 10 मिनट में जाम जैसे हालात निर्मित होते हैं, इसके बाद भी कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई जा रही। इस मार्ग से सैकड़ों स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बाजार सहित मुख्य मार्ग है इसके बाद भी विकराल समस्या से समाधान को लेकर न तो जनप्रतिनिध आगे आ रहे न अधिकारी।

इस बड़े रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के आते ही मचती है भगदड़, रेल अधिकारियों की सामने आई बड़ी बेपरवाही, देखें वीडियो

अतिक्रमण के बाद सीवर लाइन देगी दर्द
अतिक्रमण हट जाने के बाद जल्दी सड़क चौड़ी हो जाएगी यह संभव नहीं है। क्योंकि अभी पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन का काम होना है। शहर भर में सीवर लाइन लोगों को कितना दर्द दे रही है यह किसी से छिपा नहीं है बावजूद इसके अतिक्रमण हटाने में नगर निगम, राजस्व व प्रशासन का गुरेज कई सवाल खड़े कर रहा है। किसी को भी समस्या से सरोकार नहीं है। योजना और निर्देश को भी निगम के अधिकारी मानने तैयार नहीं हैं।

नोडल अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा-पांच दिन के अंदर स्क्रीनिंग कर डाटा करें अपलोड, एनसीडी प्रोग्राम की हुई समीक्षा, देखें वीडियो

इनका कहना है
अतिक्रमण हटाने के लिए मकानों में निशान लगा दिए गए हैं। अभी नगर निगम द्वारा ओवर ब्रिज से जुहला रपटा तक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। जैसे-जैसे वह बढ़ते जाएंगे वैसे-वैसे अतिक्रमण की कार्रवाई हो जाएगी। पहले से तोडऩे का कोई मतलब नहीं है।
मुन्नौवर खान, तहसीलदार।

अतिक्रमण हटाने के लिए शीघ्र कार्रवाई शुरू हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। एसडीएम से भी इस संबंध में चर्चा चल रही है। अतिक्रमण हटाकर सड़क का चौड़ीकरण हो जाए इस दिशा में प्रयास करेंगे।
आरपी सिंह, आयुक्त, नगर निगम।

फेज-01 का काम चल रहा है। जैसे ही ब्रिज से लेकर रपटा तक काम हो जाएगा दूसरे का काम शुरू होगा। अतिक्रमण हटाने के लिए टीमों का गठन कर लिया गया है, शीघ्र ही कार्रवाई शुरू होगी।
राकेश शर्मा, इंजीनियर, नगर निगम।