6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर वासियों को मिलेगी बड़ी राहत: 450 मीटर मिशन चौक से सुभाष चौक तक उतरेगा फ्लाइओवर, इस पहल ने लाई रंग

शहर वासियों, रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। जिन शहरवासियों को कलेक्ट्रेट व सीधे नेशनल हाइवे क्रमांक 7 कटनी-जबलपुर पकडऩा है व मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन से बस स्टैंड व सीधे शहर के बाहर निकलना है तो उन्हें बाजार में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सरकार बड़ी राहत देने जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Dec 09, 2019

flyovers

flyovers

कटनी. शहर वासियों, रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहतभरी खबर है। जिन शहरवासियों को कलेक्ट्रेट व सीधे नेशनल हाइवे क्रमांक 7 कटनी-जबलपुर पकडऩा है व मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी जंक्शन से बस स्टैंड व सीधे शहर के बाहर निकलना है तो उन्हें बाजार में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। मिशन चौक से सुभाष चौक के आगे तक फ्लाइओर बनेगा। जानकारी के अनुसार मिशन चौक पर थर्ड लाइन स्टेशन की तरफ जोडऩे का प्रस्ताव बन गया है। इसके लिए मध्यप्रदेश सेतु निगम ने इस्टीमेट तैयार कर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भेज दिया है। शीघ्र ही मुहर लगते ही टेंडर और निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। मिशन चौक से शहर की ओर 450 मीटर फ्लाइओवर बनेगा। जिसका इस्टीमेट 15 करोड़ रुपये बनाया गया है। इसके लिए टाइम लाइन तैयार हो गई है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।

रीवा-इंदौर एक्सप्रेस में महिला यात्री का ट्राली बैग पार, एक लाख से अधिक का सामान व जेवरात चोरी, देखें वीडियो

शहरवासियों ने उठाई थी मांग
बता दें कि प्रभारी मंत्री प्रियव्रत सिंह से यह मांग की जा रही थी। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान के पत्र के आधार पर निर्देश दिए हैं। जिसमें पूर्व शहर जिलाध्यक्ष ने चांडक चौक से बरगवां तक निमार्णाधीन ओवरब्रिज में मिशन चौक से प्रथक से विस्तार को लेकर प्रभारी मंत्री को पत्र लिखा था। प्रभारी मंत्री ने इस मांग पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इसमें पहल करने कहा था। मंत्री के निर्देश के बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव तैयार किया है।

इनका कहना है
मिशन चौक से सुभाष चौक की ओर फ्लाइओवर बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार किया गया है। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
पीएस परिहार, कार्यपालन यंत्री, मप्र सेतु निगम।