7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शंका पर टीम ने की पूछताछ, युवकों ने उगला ये राज…

चोरी के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, एनकेजे पुलिस ने पकड़ा, हिरवारा में मकान में की थी चोरी

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 27, 2020

NKJ police caught two thieves

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

कटनी. एनकेजे थाना क्षेत्र के हिरवारा गांव में 27 दिसंबर को एक मकान में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकद राशि जब्त की गई है। एनकेजे थाना प्रभारी अनिल कांकड़े ने बताया कि हिरवारा निवासी कमलेश नामदेव के घर में अज्ञात बदमाशों ने 27 दिसंबर को सोने-चांदी के जेवर, दस हजार नकद पार कर दिए थे।

मोबाइल लोक अदालत में कैसे निपटते हैं प्रकरण, न्यायाधीश ने दी जानकारी...

मामले में टीम बनाकर जांच में लगाई गई थी। जांच के दौरान शंका के आधार पर पुलिस ने इंदिरा नगर निवासी संतोष बर्मन 25 वर्ष और घंघरीकला निवासी दिलीप विश्वकर्मा 27 वर्ष को पकड़ा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कमलेश नामदेव के घर में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। साथ ही अन्य मामलों में भी पूछताछ की। टीम में एएसआइ लेखराज परिहार, प्रधान आरक्षक बाल गोविंद, दिनेश सिंह, अजय सिंह, ताहिर खान शामिल रहे।