
कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए झिंझरी में प्रशासन ने चिन्हित की है 25 एकड़ जमीन.
कटनी. जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने एक साल में भी सुध नहीं ली। यह स्थिति तब है जब स्थानीय सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कह रहे हैं।
बीते वर्ष 8 जनवरी 2021 को कटनी के दौरे पर पहुंचे मध्यप्रदेश शासन के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा था कि कटनी में मेडिकल कॉलेज को प्रदेश सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है, प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। उनके कटनी दौरे को एक साल पूरा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए सीएमएचओ कार्यालय से बनी प्रस्ताव में कलेक्टर द्वारा टीप लगाकर राज्य शासन को भेजने मामले में अब तक किसी प्रकार का जवाब नहीं आया है। यह भी नहीं बताया गया कि आखिर कटनी में मेडिकल कॉलेज को लेकर प्रक्रिया कहां अटकी है।
बतादें कि कटनी में मेडिकल कॉलेज के लिए जिला प्रशासन ने झिंझरी में लगभग 25 एकड़ जमीन चिन्हित की है। 5 अक्टूबर को सतना प्रवास के दौरान कटनी में कुछ समय से चिकित्सा शिक्षा आयुक्त रुके और कटनी मेंडिकल कॉलेज के लिए जमीन की जानकारी ली। तब प्रशासन के अधिकारियों ने चिन्हित जमीन के बारे में पूरी जानकारी दी थी।
इस बीच खजुराहो-कटनी सांसद व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा 25 दिसंबर को कटनी प्रवास के दौरान कह चुके हैं कि कटनी को मेडिकल कॉलेज की सौगात जल्द मिलेगी। इसके लिए वे प्रयासरत हैं। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएस डॉ. यशवंत वर्मा बताते हैं कि कटनी मेडिकल कॉलेज के लिए सीएमएचओ कार्यालय से प्रस्ताव गया है। इस बारे में अब तक और किसी प्रकार की जानकारी नहीं है।
Published on:
03 Jan 2022 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
