
Organic agriculture training given to farmers
कटनी. जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केंद्र में तीन दिवसीय रबी फसल उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र कटनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. आरके मिश्रा के मार्गदर्शन में पीकेवीवाई बीसा के अंतर्गत कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं के लिए रबी फसल उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया। जिसमें केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. एके दुबे, डॉ. केपी द्विवेदी, आरपी बेन ने फसल उत्पादन तकनीकी पर उन्नत उत्पादन करने के लिए जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग परियोजना आत्मा के विस्तार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 30 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. आरके मिश्रा ने जैविक खाद उत्पादन की तकनीक पर एवं कृषि में ऑर्गेनिक फार्मिंग की विधियां तथा कृषि एवं पशुपालन के महत्वता पर चर्चा की डॉ. एके दुबे ने कृषि में उपयोग होने वाले यंत्रों के बारे में बताया। निराई, गुड़ाई, फेसिंग में उपयोग होने वाले यंत्रों की महत्व एवं उनको उपयोग करने की तकनीकी पर जानकारी दी।
कीट व्याधियों से बचाने दी जानकारी
केंद्र के प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. आरपी बेन ने फसलों में लगने वाले कीट व्याधि एवं फसल उत्पादन की उन्नत तकनीकी पर किसानों को जानकारी दी। बीज उत्पादन के महत्व को बताया। डॉ. केपी द्विवेदी ने कृषि में वानिकी का महत्व एवं कृषि वानिकी को एक साथ कृषि कैसे अधिक से अधिक किसान लाभ प्राप्त करें इस विषय पर 3 तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर जानकारी दी। डॉ. संदीप चंद्रवंशी ने फसल उत्पादन पर पडऩे वाले मौसम की जानकारी दी। मौसम संबंधी सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर लिए एवं श्रम की महत्ता एवं उससे होने वाले नुकसान पर चर्चा की। उद्यानिकी विशेषज्ञ डॉ. भगवान बामणिया ने उद्यान की फसल उत्पादन करने की तकनीकी जानकारी दी। जिले के कृषि विभाग के अधिकारी उद्यानिकी विभाग के अधिकारी एवं परियोजना आत्मा के अधिकारियों ने 30 विस्तार कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Published on:
14 Feb 2020 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
