
Organizing Annual Function at Girls College
कटनी. हे शारदे मां... रंगीलो मारो ढोलना, तू कितनी अच्छी है, मां कान्हा माने ना, फौजी का जीवन, शिव तांडव, भर दो झोली मेरी, राजस्थानी पैरोडी, अरे आ जा रे नटखट, तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, चलते चलते मिल गया था, आई का दाइवा, जोगी माही हीर रांझणा, बरसो रे मेघा मेघा, काला सा काला, अप्सरा आली, पिया तोसे नैना लागे, होश वालों को खबर...! मधुर संगीत और बैकग्राउंड पर बजते संगीत के बीच एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देती छात्राएं। यह नजारा था मंगलवार शहर के गवर्नमेंट गर्ल्स, कॉलेज का। अवसर था गल्र्स कॉलेज के एनुअल फंक्शन का। छात्र संघ एवं कॉलेज की छात्राओं व स्टाफ द्वारा धूमधाम से एनुअल फंक्शन मनाया गया। छात्राओं ने कल्चरल प्रोग्राम में प्रस्तुति देकर लोगों को ताली बजाने मजबूर किया एवं वाहवाही बटोरी। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप जायसवाल, विशिष्ट अतिथि महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, उमेश मिश्रा, सुभद्रा सोनी, हरिशंकर गर्ग रहे। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. साधना जैन, डॉ. सुनीता मसराम, तिलक कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके खरे, किरण खरादी, संध्या निगम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे, अरविंद तिवारी, प्रकाश प्रलय, सुनीता श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, सुषमा सिंह, सोनल बाधवा, शिवांकु द्विवेदी, अंजनेय तिवारी, विनीत सोनी, अनुराधा, अनुनय, अजय जप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में छात्राओं की उपस्थिति रही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष, विधायक, महापौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शहर का नाम रोशन करने अपील की।
इन्होंने दी बेहतर प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में सरस्वती वंदना प्रसाद दुबे एवं स्वागत गीत वर्षा दुबे के ग्रुप ने प्रस्तुत किया। वर्षा गौतम एवं सौम्या परौहा ग्रुप डांस, निशा अग्रहरी एकल नृत्य, साक्षी सिंह एवं ग्रुप द्वारा ग्रुप डांस, शाहिदा खान एकल नृत्य, प्रयुशी सिंह एकल गान, आयुषी खरे एवं राशि चटर्जी युगल नृत्य, सिमरन शिवहरे एकल नृत्य, प्रीति एंड ग्रुप ने नाटक, कीर्ति शर्मा ने एकल नृत्य, सोनाली एंड ग्रुप गान, श्वेता एंड ग्रुप ने समूह नृत्य, वर्षा दुबे एंड ग्रुप ने समूह गान, पूजा प्रजापति एवं उनके ग्रुप ने समूह नृत्य, सोनल वाधवा एवं उपासना निषाद योग्यता एंड ग्रुप ने समूह नृत्य, प्रियंका गौतम एवं पलक जैन युगल गीत, आशू मिश्रा एकल नृत्य, एकता मिश्रा एंड ग्रुप में सिमरन आनंद ने एकल नृत्य,, अंशुलिका जायसवाल ग्रुप ने समूह नृत्य, कीर्ति शर्मा एंड ग्रुप समूह नृत्य, शिवांकु द्विवेदी एकल नृत्य, निकिता एंड ग्रुप ने समूह नृत्य, अदिति चौबे ने एकल गान प्रस्तुत किया। इस दौरान दिव्यांग छात्रा सिमरन आनंद ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी।
राष्ट्र स्तर पर टैलेंट दिखाने में मिला सम्मान
शैक्षणिक सत्र २०१८-१८ में कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट स्तर पर धमाल मचाया। कविता शर्मा ने कुश्ती, अंकिता अग्रवाल फुटबॉल, साध्वी निगम कराटे, साक्षी सिंह और कीर्ति शर्मा ने एथलेटिक्स में टैलेंट दिखाने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ने निबंध लेखन में संभाग में द्वितीय स्थान पाया था, जिसे विशेष रूप से सम्मातिन किया गया। इस दौरान दिव्यांग छात्रा
छात्र नेता ने गिनाई समस्यां
कार्यक्रम के दौरान छात्र नेता सुषमा सिंह ने कॉलेज की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अगवत कराया। सुषमा ने बताया कि कॉलेज में २८०० छात्राएं अध्ययनरत हैं। उनके बैठने और पढऩे के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। कॉलेज भवन की गंभीर समस्या है। इसके साथ ही पेयजल, स्मार्ट क्लास, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन, कम्प्यूटर, कलर प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन की समस्या बताई। जिस पर विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष ने शीघ्र पूर्ण करने घोषणा की।
शोहदे करते हैं गंदे कमेंट
विधायक संबोधन के दौरान छात्राओं से पूछ रहे तो कि कॉलेज में और कोई समस्या हो तो उसे बताया जाए, ताकि उसका निराकरण हो सके। इस बीच छात्रा अर्चना तिवारी सामने पहुंची और उसने गंभीर समस्या बताई। अर्चना के कहा कि कॉलेज गेट के पास शोहदे खड़े होते हैं। कॉलेज आने-जाने वाली लड़कियों को गलत कमेंट करते हैं। इसलिए यहां पर पुलिस की व्यवस्था की जाए। इसके आलवा गेट के सामने से तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं, इसके लिए स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।
इन्हें किया गया सम्मानित
स्पॉट पेंटिंग में आयुषी खरे प्रथम, निधि देशपांडे द्वितीय, क्ले मॉडलिंग में संतोष अग्रहरि प्रथम, कोलॉज में पलक जैन प्रथम, प्रश्नमंच में पूजा चक्रवर्ती प्रथम, दीपांजलि द्विवेदी द्वितीय, शहीदा खान तृतीय, वाद-विवाद पक्ष में अर्चना तिवारी प्रथम, विपक्ष में कविता शर्मा, वकृत्ता में अर्चना तिवारी प्रथम, शिवांकु द्विवेदी द्वितीय, सौम्या राव तृतीय, पोस्टर में सुषमा सिंह प्रथम, पूजा सोनी द्वितीय, आस्था शाक्या तृतीय, रंगोली में संतोषी अग्रहरि प्रथम, निधि देशपांडे द्वितीय, सरिता देवी तृतीय स्थान पाने पर सम्मानित की गईं। इसी प्रकार युवा उत्सव कार्यक्रम में शिवानी श्रीवास्तव शास्त्री एकल गायन में प्रथम, रीना कांचकर प्रथम, साक्षी सिंह एकल नृत्य द्वितीय, समूह नृत्य में सोनल बाधवा, कल्पना बर्मन, अंकिता श्रीवास्तव, पूनम मिश्रा, मानसी असाटी, प्रगति दाहिया, लक्ष्मी पटेल, नेहा राजा, मनु दुबे, अवंतिका त्रिपाठी, वर्षा दुबे, नीलम सेंगर, अकांक्षा, वर्षा पटेल सम्मानित की गईं।
इन्होंने भी मारी बाजी
फुटबॉल में साध्वी निगम, शिवानी नामदेव, पलक पाठक, अर्चना गड़ारी, अभिलाषा कुशवाहा, अनामिका श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा, उजाला यादव, मीरा यादव, कंचन सिंह, मुस्कान गुप्ता, प्रायूषी, शालिनी चक्रवर्ती ने टैलेंट दिखाया। इसी प्रकार कुश्ती में कविता शर्मा, कंचन सिंह, पूजा दुबे, उजाला यादव, अनुराधा दुबे, प्रिया राय, मुस्कान गुप्ता, प्रतिमा, अंकिता पांडे, नाजिया खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चेस में मुस्कान गुप्ता, आरती सोनी, कंचन सिंह, बैडमिंटन में साध्वी निगम, सपना वर्मा, पारूल बिरहा, खो-खो में अंकिता अग्रवाल, एथलेटिक्स में अंकिता अग्रवाल, कीर्ति शर्मा, अनुराधा दुबे, शिवानी नामदेव, अकांक्षा सोनी, पलक पाठक, साक्षी सिंह, कैरम में मुस्कान गुप्ता, निधि चतुर्वेदी, अंशु कुशवाहा, १०० मीटर में प्रायूषी पाठक, राशि चटर्जी, आरती सोनी ने प्रदर्शन किया। इसी तरह स्लो साइकिल, रस्सी कूद, व्यंजन, केश सज्जा, दुल्हन सज्जा, फेंसी ड्रेस, पेंटिंग, कार्टूनिंग, पोस्टर, मेहंदी आदि कॉम्पीटिशन में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
Updated on:
22 Feb 2018 10:34 am
Published on:
21 Feb 2018 11:36 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
