
पंचायत सचिव का अजब कारनामा : ट्रांसफर के बाद भी बना दिया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, ऐसे खुली पोल
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के ग्राम पंचायत मुंहास में सिस्टम का एक अजब कारनामा सामने आया है। कारनामा ये है कि, यहां एक मरे हुए व्यक्ति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया गया। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मौजूदा सचिव के हाथ जब वही मृत्यु प्रमाण पत्र लगा। मृत्यु प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर पूर्व सचिव के थे, लेकिन ये तब जारी हुआ जब पूर्व सचिव की कहीं और पदस्थ हो चुकी थी। यानी पूर्व सचिव ने कहीं और ट्रांसफर हो जजाने के बाद भी मृत्यु प्रमाण पर पर हस्ताक्षर कर उसे जारी भी कर दिया।
मामले का खुलासा होने के बाद मौजूदा सचिव अभिषेक बेन ने इसकी लिखित शिकायत कटनी जिला पंचायत सीईओ से की है। मृतक युवक की पत्नी ने लोक सेवा गारंटी में मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन लगाया। अब जब लोक सेवा केंद्र से सचिव के पास मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए दस्तावेज पहुंचेंगे तो वो ये नहीं बना पाएंगे।
अबतक नहीं हुई कारर्वाई
क्योंकि पोर्टल में इस तरह के जारी दस्तखत कर के मृत्यु प्रमाण पत्र को बना लिया गया है। ये आरोप पूर्व सचिव के ऊपर लग रहे हैं। फिलहाल, अधिकारियों के द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद भी अब तक किसी तरह की वैधानिक कार्रवाई करने की बात सामने नहीं आई है।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लैब टेक्नीशियन, देखें वीडियो
Published on:
22 Jan 2023 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
